{"_id":"5f0734b4089db46edd27e331","slug":"deled-entrance-exam-postponed-in-himachal-will-be-on-this-day","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल में डीएलएड प्रवेश परीक्षा स्थगित, अब इस दिन होगी","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
हिमाचल में डीएलएड प्रवेश परीक्षा स्थगित, अब इस दिन होगी
Thu, 09 Jul 2020 08:46 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला नेटवर्क, धर्मशाला
अमर उजाला नेटवर्क, धर्मशाला
Published by: Krishan Singh
Updated Thu, 09 Jul 2020 08:46 PM IST
विज्ञापन
स्कूल शिक्षा बोर्ड
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश भर में इंटरनेट स्पीड की चल रही दिक्कत डीएलएड की प्रवेश परीक्षा पर भी भारी पड़ी है। इंटरनेट की धीमी स्पीड के कारण बोर्ड ने 12 जुलाई को होने वाली प्रवेश परीक्षा के लिए एंट्रेंस टेस्ट को स्थगित कर दिया है। अब यह परीक्षा एक सप्ताह बाद 19 जुलाई को होगी।
विज्ञापन
बोर्ड ने दो वर्षीय डीएलएड के डिप्लोमा की प्रवेश परीक्षा के लिए प्रदेश भर में 21238 अभ्यर्थियों को एडमिट कार्ड जारी किए थे। प्रदेश भर में चल रही इंटरनेट की धीमी गति के कारण प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने दो वर्षीय डिप्लोमा डीएलएड की प्रवेश परीक्षा को स्थगित करने का फैसला लिया है।
विज्ञापन
पहले यह परीक्षा 12 जुलाई को सुबह 11 बजे से दोपहर एक बजे तक रखी गई थी। इस प्रवेश परीक्षा के लिए बोर्ड ने प्रदेश भर में 140 केंद्रों को स्थापित किया गया था और 21238 अभ्यर्थियों को प्रवेश परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी किए गए थे, लेकिन इंटरनेट की चल रही धीमी गति के कारण अभ्यर्थी अपना एडमिट कार्ड बोर्ड की वेबसाइट से डाउनलोड नहीं कर पा रहे थे।
विज्ञापन
इंटरनेट की धीमी गति के कारण अभ्यर्थी इस प्रवेश परीक्षा को देने से वंचित न रहे, इसके लिए बोर्ड ने 12 जुलाई को होने वाली प्रवेश परीक्षा को स्थगित कर अब 19 जुलाई को करवाने का फैसला लिया है, ताकि अभ्यर्थियों को अपने-अपने एडमिट कार्ड डाउनलोड करने में किसी प्रकार की दिक्कत न आए और वे प्रवेश परीक्षा देने से वंचित न रहें।
12 जुलाई को होने वाली डीएलएड की प्रवेश परीक्षा को अब स्थगित कर दिया गया है। अब यह परीक्षा एक सप्ताह बाद 19 जुलाई को होगी। बोर्ड ने यह फैसला इंटरनेट की धीमी चल रही गति को देखते हुए लिया है। - डॉ. सुरेश कुमार सोनी, अध्यक्ष, स्कूल शिक्षा बोर्ड धर्मशाला।