इस दिन होगी डीएलएड की कॉमन प्रवेश परीक्षा, कृषि विवि ने दाखिले के लिए मांगे आवेदन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल स्कूल शिक्षा बोर्ड ने डीएलएड के कॉमन प्रवेश प्ररीक्षा-2020 का शेड्यूल जारी किया है। अभ्यर्थी प्रवेश परीक्षा के लिए 21 जून से 20 जुलाई तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. सुरेश कुमार सोनी ने कहा कि कॉमन प्रवेश परीक्षा 12 अगस्त हो प्रात: 11 से एक बजे तक प्रदेश के विभिन्न परीक्षा केंद्रों में करवाई जाएगी। परीक्षा के लिए सामान्य वर्ग के अभ्यर्थियों को 600 रुपये, एससी, एसटी, ओबीसी और पीएचएच के लिए 400 रुपये शुल्क निर्धारित किया गया है।
कृषि विवि में दाखिले के लिए छह जुलाई तक आवेदन
वहीं, कृषि विश्वविद्यालय पालमपुर में शैक्षणिक सत्र 2020-21 में प्रवेश पाने के लिए प्रवेश परीक्षा की तिथि को बढ़ा दिया गया है। फूड टेक्नोलॉजी, फिजिकल और लाइफ साइंस में आवेदन पत्र जमा करवाने की तिथि को भी बढ़ा दिया गया है। कृषि विवि पालमपुर में अब बीएससी ऑनर्स कृषि और बीवीएससी एंड एनिमल हसबैंडरी और अन्य मास्टर्ज प्रोग्राम में दाखिला लेने के लिए होने वाली प्रवेश परीक्षा की आवेदन तिथि को छह जुलाई तक बढ़ा दिया गया है।
विवि के बेसिक साइंस महाविद्यालय में फिजिकल और लाइफ साइंस और कम्यूनिटी साइंस महाविद्यालय में बीटैक फूड टेक्नोलॉजी में दाखिला लेने के लिए विद्यार्थी 14 अगस्त तक आवेदन पत्र कर सकते है। इन विषयों में दाखिला मेरिट आधार पर होता है। विवि के संयुक्त निदेशक डॉ. हृदय पाल सिंह ने कहा कि कृषि विवि में प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन की तारीख 6 जुलाई और आवेदन पत्र जमा करवाने की तिथि 14 अगस्त तक बढ़ा दी गई है। कोरोना वायरस के चलते यह तिथियां बढ़ाई गई हैं। विद्यार्थी कृषि विवि के वेबसाइट पर देख सकते हैं।