{"_id":"5f9c1d1c8ebc3e9bc7344ec6","slug":"deled-annual-examinations-will-be-held-in-himachal-from-november-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल में 23 नवंबर से होंगी डीएलएड की वार्षिक परीक्षाएं","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
हिमाचल में 23 नवंबर से होंगी डीएलएड की वार्षिक परीक्षाएं
Fri, 30 Oct 2020 07:44 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला नेटवर्क, धर्मशाला
अमर उजाला नेटवर्क, धर्मशाला
Published by: Krishan Singh
Updated Fri, 30 Oct 2020 07:44 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड डीएलएड पार्ट-एक व दो के नियमित एवं री-अपीयर परीक्षार्थियों की वार्षिक परीक्षाएं 23 नवंबर से करवाएगा। बोर्ड के चेयरमैन डॉ. सुरेश कुमार सोनी ने बताया कि वार्षिक परीक्षा संबंधित जिला शिक्षण एवं प्रशिक्षण संस्थानों व निजी डाइट में संचालित की जाएंगी।
विज्ञापन
डीएलएड पार्ट-1 बैच 2019-21 के नियमित परीक्षार्थियों के सभी विषयों और डीएलएड पार्ट-1 बैच 2018-20 री-अपीयर, फेल और सभी विषयों की परीक्षाएं 23 नवंबर से पांच दिसंबर तक, डीएलएड पार्ट-दो बैच 2018-20 के नियमित परीक्षार्थियों और री-अपीयर, डीएलएड पार्ट-दो बैच 2017-19 के फेल और सभी विषयों के परीक्षार्थियों की परीक्षाएं सात दिसंबर से 17 दिसंबर तक संचालित की जाएंगी। चेयरमैन ने कहा कि परीक्षाओं के दौरान नियुक्त स्टाफ व परीक्षार्थियों को मास्क पहनना अनिवार्य होगा। परीक्षा केंद्र में सैनिटाइजर या साबुन से हाथ धोने के उपरांत ही प्रवेश दिया जाएगा।
विज्ञापन