फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Date of online application extended in Himachal for Panchayat Secretary recruitment

पंचायत सचिव भर्ती के लिए हिमाचल में ऑनलाइन आवेदन की तिथि बढ़ाई

Wed, 20 Jan 2021 04:58 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Wed, 20 Jan 2021 04:58 PM IST
विज्ञापन
Date of online application extended in Himachal for Panchayat Secretary recruitment
हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय - फोटो : अमर उजाला

हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय की ओर से करवाई जाने वाली पंचायत सचिव भर्ती की प्रवेश परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि को 31 जनवरी तक बढ़ा दिया गया है। 239 पदों के लिये होने वाली भर्ती प्रक्रिया के लिए आवेदन करने की तिथि को बढ़ाने की मांग को देखते हुए यह फैसला लिया गया है। पहले इसके लिए 17 जनवरी अंतिम तिथि निर्धारित की गई थी। इच्छुक अभ्यर्थी विवि के वेबपोर्टल के माध्यम से अब 31 जनवरी तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। 

विज्ञापन


एचपीयू ने बीएड काउंसलिंग के लिए जारी किए हेल्पलाइन नंबर
वहीं, विवि ने बीएड की काउंसलिंग से संबंधित किसी भी तरह की जानकारी के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं। बीएड के दूसरे चरण की काउंसलिंग 21 जनवरी और 22 जनवरी को होगी। तीसरे चरण की ऑनलाइन काउंसलिंग 30 जनवरी से 02 फरवरी तक चलेगी। विवि प्रशासन ने अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए सतीश कुमार 82196-06155,  विवेक शर्मा 82194-32382 के मोबाइल नंबर जारी किए हैं। इन नंबर पर कॉल कर प्रदेश भर के अभ्यर्थी काउंसलिंग से संबंधित कोई भी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।  इसके अलावा अभ्यर्थी कंप्यूटर सेंटर प्रभारी  94184-51924, प्रोग्रामर 98571-08222, सहायक कंप्यूटर सेंटर 82196-06155, 82194-32382 पर भी संपर्क सकते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed