फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Date of admission in colleges in Himachal till 15 November

हिमाचल में कॉलेजों में 15 नवंबर तक बढ़ी दाखिलों की तारीख

Thu, 05 Nov 2020 05:10 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Thu, 05 Nov 2020 05:10 PM IST
विज्ञापन
Date of admission in colleges in Himachal till 15 November
हिमाचल शिक्षा निदेशालय

हिमाचल के डिग्री और संस्कृत कॉलेजों में दाखिलों की तारीख 15 नवंबर तक बढ़ा दी गई है। कोरोना संकट के चलते दाखिले लेने से छूट गए विद्यार्थियों की सहूलियत के लिए उच्च शिक्षा निदेशालय ने यह फैसला लिया है।

विज्ञापन


उच्च शिक्षा निदेशक ने बताया कि फर्स्ट, सेकेंड और थर्ड ईयर में विद्यार्थियों को 15 नवंबर तक दाखिले मिल सकेंगे। इससे पहले सरकार ने 31 अक्तूबर तक दाखिलों की तारीख बढ़ाई थी। उच्च शिक्षा निदेशक ने बताया कि 15 नवंबर के बाद दाखिले नहीं होंगे। इस बार अंतिम मौका विद्यार्थियों को दिया जा रहा है।

विज्ञापन

एचपीयू दोबारा लेगा एमएससी जूलॉजी व बॉटनी की परीक्षाएं

 हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय एमएससी जूलॉजी और बॉटनी की परीक्षाएं दोबारा लेगा। बीते 17 और 19 सितंबर को आयोजित की गईं जूलॉजी और बॉटनी की परीक्षाओं के प्रश्नपत्र सेट गलत खुलने की सूचना मिलने के बाद विवि ने यह फैसला लिया है। विवि के परीक्षा नियंत्रक डॉ. जेएस नेगी ने बताया कि एमएससी जूलॉजी और बॉटनी के तहत इकोलॉजी की कॉमन परीक्षा 17 सितंबर को हुई थी। यह परीक्षा अब 9 नवंबर को ली जाएगी। वहीं, जूलॉजी चौथे सेमेस्टर की 19 सितंबर को हुई एंटोमोलॉजी की परीक्षा 10 नवंबर को दो से पांच बजे के सत्र में आयोजित की जाएगी।

 
परीक्षा नियंत्रक ने साफ किया है कि 21 सेंटरों में आयोजित जूलॉजी/बॉटनी चौथे सेमेस्टर की 17 सितंबर को 21 सेंटर में हुई इकोलॉजी प्रोक्षा की परीक्षा को रद्द कर दिया गया है। 19 सितंबर को 11 सेंटर में हुई एंटोमोलॉजी की परीक्षा भी रद्द कर दी गई है। विवि ने इस संदर्भ में वेबसाइट के माध्यम से दोबारा परीक्षा आयोजित करने की अधिसूचना और शेड्यूल से संबधित जानकारी वेबसाइट पर उपलब्ध करवाई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed