फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   date extend to apply for MPhill from central university himachal

केंद्रीय विवि ने एमफिल के लिए आवेदन करने की तिथि बढ़ाई

Wed, 01 Jan 2020 05:22 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धर्मशाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धर्मशाला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Wed, 01 Jan 2020 05:22 PM IST
विज्ञापन
date extend to apply for MPhill from central university himachal
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

हिमाचल केंद्रीय विश्वविद्यालय ने एमफिल में आवेदन करने की तिथि बढ़ा दी है। अभ्यर्थी पांच विषयों में एफमिल करने के लिए 11 जनवरी तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। केंद्रीय विवि पहली बार शिक्षा, पंजाबी, समाज कार्य, जम्मू-कश्मीर अध्ययन और दीनदयाल उपाध्याय अध्ययन विषयों में एमफिल करवा रहा है। पहले आवेदन करने की अंतिम तिथि एक जनवरी, 2020 तक थी।

विज्ञापन


इसके अलावा सीयू ने एमफिल की प्रवेश परीक्षा के शेड्यूल में भी बदलाव किया है। अब प्रवेश परीक्षा 19 जनवरी की बजाय दो फरवरी को सीयू के धौलाधार परिसर धर्मशाला में होगी। आवेदनकर्ता 26 जनवरी के बाद प्रवेश परीक्षा के एडमिट कार्ड केंद्रीय विवि की वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं। प्रवेश परीक्षा का परिणाम दस फरवरी को घोषित किया जाएगा। सीयू में पांच विषयों में 10-10 सीटें भरी जाएंगी।
विज्ञापन


सामान्य वर्ग की पांच-पांच, ओबीसी वर्ग की तीन-तीन, एससी की एक-एक और एसटी की एक-एक सीट भरी जाएगी। इसके अलावा ईडब्ल्यूएस से भी एक-एक सीटें भरने का प्रावधान रहेगा। प्रवेश परीक्षा के लिए सामान्य वर्ग के अभ्यर्थियों को 400 रुपये, ओबीसी वर्ग के लिए 300 रुपये और एससी, एसटी व दिव्यांग के लिए 100 रुपये फीस देनी होगी। उधर, केंद्रीय विवि के परीक्षा नियंत्रक डॉ. संजीव कुमार शर्मा ने कहा कि एमफिल की प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन करने की तिथि 11 तक बढ़ाई गई है। प्रवेश परीक्षा अब दो फरवरी को होगी

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed