फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   cu himachal pradesh declared result of PG courses entrance exams

सीयू ने घोषित किया पीजी अध्ययन कोर्सों की प्रवेश परीक्षा का परिणाम

Sun, 01 Nov 2020 07:32 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, धर्मशाला
अमर उजाला नेटवर्क, धर्मशाला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sun, 01 Nov 2020 07:32 PM IST
विज्ञापन
cu himachal pradesh declared result of PG courses entrance exams
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय ने स्नातकोत्तर अध्ययन कोर्सों की प्रवेश परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया। सभी विषयों के परिणाम विवि प्रशासन ने वेबसाइट पर भी अपलोड कर दिए हैं। परिणाम घोषित करने के एक सप्ताह के भीतर पहली कट ऑफ भी जारी कर दी जाएगी। सीयू प्रशासन की ओर से ली गई प्रवेश परीक्षा 60 अंकों की थी।

विज्ञापन


इसमें केमिस्ट्री विषय में संजीव कुमार ने 39 अंक लेकर टॉप किया है। अन्य विषयों में पर्यावरण विज्ञान में अदिति हिमटा ने 36.25 अंक लेकर टॉप किया है। इतिहास में कुमारी पूजा ने 57.75 अंक, राजनीति शास्त्र में नूर बीबी ने 46 अंक, एमबीए में आकांक्षा ने 38.50, हिंदी में राजेश ने 38.50 अंक और फिजिक्स में सोनाली शर्मा ने 44.25 अंक लेकर अपने विषय में टॉप किया है।
विज्ञापन


गौर रहे कि सीयू प्रशासन ने 18 अक्तूबर को पीजी प्रवेश परीक्षा संचालित की थी। इसके लिए उत्तर भारत में 16 परीक्षा केंद्र बनाए थे। इन केंद्रों में सात हजार से अधिक छात्रों ने परीक्षा दी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed