{"_id":"5db823398ebc3e93be635cd9","slug":"counselling-for-management-quota-seats-of-nursing-in-private-colleges","type":"story","status":"publish","title_hn":"नर्सिंग की खाली साढ़े पांच सौ सीटों के लिए होगी काउंसलिंग","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
नर्सिंग की खाली साढ़े पांच सौ सीटों के लिए होगी काउंसलिंग
Tue, 29 Oct 2019 05:03 PM IST
अरविन्द ठाकुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Tue, 29 Oct 2019 05:03 PM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश विवि से संबद्ध निजी नर्सिंग कॉलेजों में इस बार काउंसलिंग के दो राउंड पूरे होने पर भी साढे़ पांच सौ से अधिक स्टेट और मैनेजमेंट कोटा की सीटें खाली रह गई हैं। एक निजी नर्सिंग कॉलेज की ओर से खाली रही सीटों को भरने के लिए न्यायालय से लगाई गई अपील के बाद बुधवार को विवि सभागार में बीएससी नर्सिंग कोर्स के लिए काउंसलिंग का तीसरा राउंड होगा। इसमें विवि से संबद्ध निजी करीब 38 कॉलेजों की साढ़े पांच सौ के करीब सीटें भरने की प्रक्रिया पूरी की जानी है।
विज्ञापन
एचपीयू की ओर से बीएससी नर्सिंग कोर्स की प्रवेश परीक्षा 2019 के प्राप्तांक के आधार पर ही तीसरे राउंड में सीट आवंटन किया जाना है । पहले और दूसरे चरण की काउंसलिंग में बुलाई गई पात्र अभ्यर्थी भी हिस्सा लेने के लिए पात्र होंगी। जो अब तक काउंसलिंग में अपीयर नहीं हुए है, वे भी इसमें हिस्सा ले सकेंगे।
विज्ञापन
बीएससी नर्सिंग काउंसलिंग कमेटी के चेयरमैन निदेशक चिकित्सा शिक्षा डॉ. रवि चंद शर्मा और विवि के परीक्षा नियंत्रक डॉ. जेएस नेगी की देखरेख में यह प्रवेश की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। जिन्हें मैनेजमेंट कोटा में निजी कॉलेजों में सीटें आवंटित की जा चुकी हैं, वे स्टेट कोटा में सीटें पाने के लिए काउंसलिंग में हिस्सा ले सकेंगे।
विज्ञापन
वित्त अधिकारी के नाम से बनाने होगा सौ रुपये का बैंक ड्राफ्ट
पहली बार काउंसलिंग में हिस्सा लेने वाले अभ्यर्थियों को सौ रुपये के आईपीओ/बैंक ड्राफ्ट बनवाना होगा। यह वित्त अधिकारी एचपीयू के नाम होना चाहिए। जिन्हें काउंसलिंग में निजी कॉलेजों में सीटें आवंटित कर दी जाएंगी, उन्हें दस हजार फीस जमा करवानी होगी। विवि की प्रवेश परीक्षा शाखा ने साफ किया है कि इस काउंसलिंग के लिए किसी को अलग से पत्र जारी नहीं किए गए हैं।
विवि से संबद्ध निजी नर्सिंग कॉलेजों में बीते वर्ष के मुकाबले कॉलजों की संख्या आठ और बढ़ गई है, मगर इन सीटों के बढ़ने के साथ ही कोर्स करने के लिए आवेदन और प्रवेश लेने वालों की संख्या और रुचि कम होती नजर आ रही है। काउंसलिंग से संबंधित जानकारी विवि की वेबसाइट पर भी उपलब्ध करवाई गई है।