{"_id":"617694ae98c2b5256e26ed98","slug":"counseling-for-668-vacant-seats-of-d-l-ed-from-october-27-list-uploaded-on-website","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएलएड की 668 खाली सीटों के लिए 27 अक्तूबर से काउंसलिंग, सूची वेबसाइट पर अपलोड","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
डीएलएड की 668 खाली सीटों के लिए 27 अक्तूबर से काउंसलिंग, सूची वेबसाइट पर अपलोड
Mon, 25 Oct 2021 04:57 PM IST
Krishan Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला
संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला
Published by: Krishan Singh
Updated Mon, 25 Oct 2021 04:57 PM IST
सार
स्कूल शिक्षा बोर्ड दो वर्षीय डिप्लोमा इन एलीमेंटरी एजूकेशन 2021-23 (डीएलएड) सत्र के लिए दूसरे चरण की काउंसलिंग करेगा। प्रदेश के 26 निजी शिक्षण संस्थानों में 223 सब्सिडाइज्ड सीटें डीएलएड के लिए अभी भी रिक्त पड़ी हुई हैं, जिनके लिए काउंसलिंग होगी। 49 निजी शिक्षण संस्थानों में रिक्त पड़ी 285 नॉन सब्सिडाइज्ड सीटों पर काउंसलिंग के लिए बोर्ड प्रबंधन ने तिथि निर्धारित की है।
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड धर्मशाला।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड दो वर्षीय डिप्लोमा इन एलीमेंटरी एजूकेशन 2021-23 (डीएलएड) सत्र के लिए दूसरे चरण की काउंसलिंग करेगा। इस दौरान विभिन्न सरकारी और निजी संस्थानों में रिक्त पड़ी 668 सीटों के लिए 3445 अभ्यर्थी काउंसलिंग प्रक्रिया में भाग लेंगे। इसकी सूची बोर्ड प्रबंधन ने वेबसाइट पर अपलोड की है। यह काउंसलिंग प्रक्रिया 27 से 29 अक्तूबर तक बोर्ड मुख्यालय धर्मशाला होगी। हर दिन 1200 के करीब अभ्यर्थियों को बोर्ड प्रबंधन ने मेरिट के हिसाब से काउंसलिंग के लिए बुलाया है।
विज्ञापन
दूसरे चरण की काउंसलिंग करीब 668 सीटों के लिए होगी। इनमें प्रदेश के 12 सरकारी शिक्षण संस्थानों में 160 सीटें अभी भी रिक्त पड़ी हैं, जिनके लिए काउंसलिंग प्रक्रिया होगी। इसके अलावा प्रदेश के 26 निजी शिक्षण संस्थानों में 223 सब्सिडाइज्ड सीटें डीएलएड के लिए अभी भी रिक्त पड़ी हुई हैं, जिनके लिए काउंसलिंग होगी। 49 निजी शिक्षण संस्थानों में रिक्त पड़ी 285 नॉन सब्सिडाइज्ड सीटों पर काउंसलिंग के लिए बोर्ड प्रबंधन ने तिथि निर्धारित की है।
विज्ञापन
किस सरकारी संस्थान में कितनी सीटें हैं रिक्त
संस्थान सीटें
बिलासपुर 12
चंबा 26
हमीरपुर 08
कांगड़ा 22
किन्नौर 08
कुल्लू 21
लाहौल-स्पीति 05
मंडी 14
शिमला 20
सिरमौर 15
सोलन 06
ऊना 03
हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड दो वर्षीय डिप्लोमा इन एलीमेंटरी एजूकेशन 2021-23 सत्र के लिए सरकारी डाइट और निजी मान्यता प्राप्त शिक्षण संस्थानों में दूसरे चरण की काउंसलिंग प्रक्रिया होगी। यह काउंसलिंग 27 से 29 अक्तूबर तक बोर्ड मुख्यालय में सुबह 10 बजे से होगी। विभिन्न शिक्षण संस्थानों में में रिक्त सीटों का विवरण बोर्ड की वेबसाइट पर उपलब्ध है। अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वह अपने वर्ग-उपवर्ग के अनुसार रिक्तियों को ध्यान में रख कर ही दूसरे चरण की काउंसलिंग प्रक्रिया में भाग लें। - अक्षय सूद, सचिव, स्कूल शिक्षा बोर्ड धर्मशाला।
विज्ञापन