फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   computer based screening test schedule for eight different posts by HPPSC

लोक सेवा आयोग: आठ श्रेणियों के पदों के लिए कंप्यूटर टेस्ट का शेड्यूल जारी

Fri, 18 Jun 2021 04:52 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Fri, 18 Jun 2021 04:52 PM IST
सार

आयोग के सचिव आशुतोष गर्ग ने बताया कि ड्रग इंस्पेक्टर के पद के लिए कंप्यूटर स्क्रीनिंग टेस्ट 4 जुलाई को दोपहर एक से तीन बजे तक होगा। अभ्यर्थियों को दोपहर बारह बजे तक पहुंचना होगा।

विज्ञापन
computer based screening test schedule for eight different posts by HPPSC
राज्य लोक सेवा आयोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राज्य लोक सेवा आयोग ने हिमाचल प्रदेश में कोरोना संक्रमण के मामले कम होते ही विभिन्न पदों को भरने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। शुक्रवार को आयोग की ओर से आठ विभिन्न श्रेणियों के पदों के कंप्यूटर बेस्ड स्क्रीनिंग टेस्ट का शेड्यूल जारी कर दिया गया है। आयोग के सचिव आशुतोष गर्ग ने बताया कि ड्रग इंस्पेक्टर के पद के लिए कंप्यूटर स्क्रीनिंग टेस्ट 4 जुलाई को दोपहर एक से तीन बजे तक होगा। अभ्यर्थियों को दोपहर बारह बजे तक पहुंचना होगा।

विज्ञापन


मेकेनिकल इंजीनियर के प्रवक्ता पद के लिए टेस्ट 5 जुलाई, इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग प्रवक्ता पद के लिए 6 जुलाई, सिविल इंजीनियरिंग प्रवक्ता पद के लिए 7 जुलाई, वर्कशॉप सुपरिटेंडेंट पद के लिए 8 जुलाई और ऑटोमोबाइल इंजीनियरिंग प्रवक्ता पद के लिए 9 जुलाई को कंप्यूटर बेस्ड स्क्रीनिंग टेस्ट होगा। इन सभी पदों के लिए टेस्ट एक से तीन तक होगा। सभी अभ्यर्थियों को दोपहर बारह बजे तक आयोग कार्यालय पहुंचना होगा।
विज्ञापन


इसके अलावा मेडिकल फिजिसिस्ट और रेडिएशन सेफ्टी ऑफिसर का कंप्यूटर स्क्रीनिंग टेस्ट 10 जुलाई को होगा। मेडिकल फिजिसिस्ट का टेस्ट सुबह 11 से दोपहर एक बजे तक और रेडिएशन सेफ्टी ऑफिसर का टेस्ट तीन से शाम बजे तक होगा। आयोग के सचिव ने बताया कि कंप्यूटर बेस्ड स्क्रीनिंग टेस्ट में शामिल होने वाले सभी अभ्यर्थियों के ई एडमिट कार्ड जल्द ही आयोग की वेबसाइट पर अपलोड कर दिए जाएंगे। सभी अभ्यर्थियों को एसएमएस और ईमेल के माध्यम से भी इसकी जानकारी दी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed