फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Company will provide jobs to 250 youth in Chamba, employment fair in Kullu

चंबा में 250 युवाओं को नौकरी देगी कंपनी, कुल्लू में लगेगा रोजगार मेला

Fri, 13 Mar 2020 06:03 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, चंबा/कुल्लू
अमर उजाला नेटवर्क, चंबा/कुल्लू Published by: Krishan Singh Updated Fri, 13 Mar 2020 06:03 PM IST
विज्ञापन
Company will provide jobs to 250 youth in Chamba, employment fair  in Kullu
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

हिमाचल के चंबा और कुल्लू जिले के बेरोजगारों के लिए निजी कंपनी में नौकरी का मौका है। चंबा जिले के 250 बेरोजगार युवाओं को जल्द ही रोजगार मिलेगा। गुजरात की नामी कंपनी सुजुकी मोटर की ओर से युवाओं को रोजगार दिया जाएगा। आईटीआई चंबा में 18 मार्च को साक्षात्कार होंगे। साक्षात्कार में दसवीं पास के साथ आईटीआई पासआउट और 2019 के अंतिम वर्ष के प्रशिक्षु युवा भाग ले सकते हैं। 

विज्ञापन


साक्षात्कार में फीटर, मोटर मेकेनिक, इलेक्ट्रीशियन, टर्नर, वेल्डर, सीओई (ऑटोमोबाइल), मेकेनिस्ट, डीजल मेकेनिक, ट्रैक्टर मेकेनिक, टूल और डाई मेकर, पेंटर जनरल, प्लास्टिक प्रोसेसिंग ऑपरेटर ट्रेडों में पास और अंतिम वर्ष के प्रशिक्षु हिस्सा ले सकते हैं। दसवीं कक्षा 55 प्रतिशत अंक और आईटीआई में 60 प्रतिशत अंक होने चाहिए।
विज्ञापन


आयु सीमा 18 वर्ष से लेकर 23 वर्ष निर्धारित की गई है। आईटीआई चंबा के प्रधानाचार्य विपिन शर्मा और राहुल राठौर ने बताया कि आईटीआई चंबा में 18 मार्च को सुजुकी मोटर कंपनी गुजरात की ओर से साक्षात्कार करवाया जाएगा। युवाओं को अपने साथ अपने मूल प्रमाण पत्रों सहित दो पासपोर्ट साइज फोटो, आधार कार्ड की प्रति लाना अनिवार्य रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

कुल्लू में 18 को रोजगार मेला

बेरोजगारों के लिए अच्छी खबर है। सिक्योरिटी एंड इंटेलीजेंस सर्विसेज इंडिया लिमिटेड सोलन और बिलासपुर में सिक्योरिटी गार्ड के लिए 150 पदों को भरने जा रही है। इन पदों के लिए 18 मार्च को जिला रोजगार कार्यालय कुल्लू में साक्षात्कार होंगे। जिला रोजगार अधिकारी अनिल चंदेल ने बताया कि आवेदक की आयु 21 से 37 वर्ष के बीच होनी चाहिए और दसवीं पास होना चाहिए।

न्यूनतम लंबाई 168 सेंटीमीटर और वजन 55 किलोग्राम होना चाहिए। चयनित युवाओं को साढे़ बारह से 14 हजार रुपये तक मासिक वेतन कंपनी की ओर से दिया जाएगा। रहने और खाने-पीने के अलावा ईपीएफ, ईएसआई, ग्रेच्युटी, पेंशन, इंश्योरेंस, मेडिकल और दूसरी सुविधाएं भी दी जाएंगी। इच्छुक युवा 18 मार्च को सुबह 11 बजे साक्षात्कार के लिए पहुंच सकते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed