{"_id":"5da96db28ebc3e93a04e9c4b","slug":"central-university-of-himachal-pradesh-phd-test-only-28-candidate-passed","type":"story","status":"publish","title_hn":"अर्थशास्त्र में 28 में से पांच पास, विजुअल आर्ट में एक भी नहीं","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
अर्थशास्त्र में 28 में से पांच पास, विजुअल आर्ट में एक भी नहीं
Fri, 18 Oct 2019 01:16 PM IST
अरविन्द ठाकुर
राकेश भारद्वाज, अमर उजाला, धर्मशाला
राकेश भारद्वाज, अमर उजाला, धर्मशाला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Fri, 18 Oct 2019 01:16 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय की पीएचडी पात्रता परीक्षा में अर्थशास्त्र में कुल 28 अभ्यर्थियों में से मात्र पांच पास हुए हैं, जबकि 23 अभ्यर्थी परीक्षा उत्तीर्ण नहीं कर पाए हैं। विजुअल आर्ट में एक भी अभ्यर्थी पास नहीं हुआ है। इसमें दो अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी थी। दोनों परीक्षा में फेल हो गए हैं। पीएचडी पात्रता परीक्षा में मात्र 43 फीसदी अभ्यर्थी ही पास हो पाए हैं, जबकि शेष फेल घोषित हुए हैं। सीयू की पीएचडी पात्रता परीक्षा 871 अभ्यर्थियों ने दी थी। इसमें 380 पास हुए हैं, जबकि 491 फेल हैं।
विज्ञापन
प्रबंधन में कुल 102 में से 34 पास हुए हैं, जबकि 68 फेल हो गए हैं। इसके अलावा टूरिज्म एंड ट्रैवल में 40 में से मात्र नौ पास, 31 फेल, फिजिक्स में 70 में से 37 पास, 33 फेल, केमिस्ट्री में 84 में से 30 पास, 54 फेल, जूलॉजी में 48 में 26 पास, 22 फेल, बॉटनी में 50 में से 12 पास, 38 फेल, कंप्यूटेशनल बायोलॉजी एंड बायो इंफार्मेटिक्स में 27 में से 13 पास, 14 फेल, गणित में 63 में से 30 पास, 33 फेल, लाइब्रेरी साइंस में चार में से एक पास, तीन फेल, अंग्रेजी में 73 में से 48 पास, 25 फेल, हिंदी में 45 में से 21 पास, 24 फेल, राजनीतिक विज्ञान में 41 में से 16 पास, 25 फेल, शिक्षा में 18 में से 13 पास, पांच फेल, दीनदयाल उपाध्याय स्टडीज में 15 में से दस पास, पांच फेल जम्मू-कश्मीर अध्ययन में चार पास, दो फेल घोषित हुए हैं।
विज्ञापन
उधर, केंद्रीय विवि के परीक्षा नियंत्रक संजीव शर्मा ने बताया कि परीक्षा में पास घोषित अभ्यर्थियों का प्रमाण पत्र स्नातकोत्तर की डिग्री के अंक और कैटेगिरी प्रमाण पत्र जमा करवाने पर एक नवंबर के बाद मिलेगा। अभ्यर्थियों को परीक्षा शाखा में प्रमाण पत्र जमा करवाना होगा। जो अभ्यर्थी प्रमाण पत्र जमा नहीं करवाता है, उनका परिणाम रद्द कर दिया जाएगा।
विज्ञापन