{"_id":"5f295f31f510e6389901108d","slug":"central-university-of-himachal-pradesh-notification-promoted-students-to-next-semesters","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीयू ने अगले सेमेस्टर में प्रमोट किए विद्यार्थी, अधिसूचना जारी","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
सीयू ने अगले सेमेस्टर में प्रमोट किए विद्यार्थी, अधिसूचना जारी
Tue, 04 Aug 2020 06:45 PM IST
अरविन्द ठाकुर
अमर उजाला नेटवर्क, धर्मशाला
अमर उजाला नेटवर्क, धर्मशाला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Tue, 04 Aug 2020 06:45 PM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
प्रदेश केंद्रीय विवि ने 2019-20 शैक्षणिक सत्र के सम-सेमेस्टर के सभी विद्यार्थियों को अगले सेमेस्टर में प्रमोट कर दिया है। केंद्रीय विवि ने इसकी अधिसूचना जारी कर दी है। अधिसूचना के अनुसार विवि ने शैक्षणिक सत्र 2019-20 के सम-सेमेस्टर (स्नातक के लिए दूसरा और चौथा, स्नातकोतर के लिए दूसरे सेमेस्टर) के सभी विद्यार्थियों को अगले सेमेस्टर के लिए प्रमोट कर दिया है।
विज्ञापन
परीक्षा नियंत्रक डॉ. संजीव शर्मा ने बकाया कि 2019-20 शैक्षणिक सत्र के सम-सेमेस्टर के मध्यवर्ती विद्यार्थियों के पाठ्यक्रमों के अंतिम परिणाम सेमेस्टर के दौरान किए गए आंतरिक मूल्यांकन के आधार पर घोषित किए जाएंगे। अंतिम ग्रेड प्वाइंट औसत की गणना और स्वर्ण पदक से सम्मानित किए जाने के लिए मेरिट तैयार करने के लिए वर्तमान सत्र के एसजीपीए से गणना नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि यदि कोई छात्र इस प्रदत ग्रेड से संतुष्ट न हो अथवा इस ग्रेड को ग्रेड प्वाइंट गणना में शामिल करना चाहता हो तो उसे स्थिति सामान्य होने के बाद संबंधित परीक्षा देनी होगी ।
विज्ञापन