फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Dharamshala News ›   central university himachal pradesh admission on paid seat for candidates

केंद्रीय विश्वविद्यालय धर्मशाला: अब पेड सीट पर पढ़ाई कर सकेंगे विद्यार्थी

Thu, 14 Oct 2021 06:06 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला
संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Thu, 14 Oct 2021 06:06 PM IST
सार

सीयू प्रशासन की ओर से जारी शेड्यूल के तहत पात्र अभ्यर्थी 16 अक्तूबर तक केंद्रीय विवि की वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। 18 अक्तूबर को सीयू प्रशासन पात्र अभ्यर्थियों की पहली सूची जारी करेगा।

विज्ञापन
central university himachal pradesh admission on paid seat for candidates
केंद्रीय विश्वविद्यालय धर्मशाला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

केंद्रीय विश्वविद्यालय धर्मशाला में सीट न मिलने वाले छात्रों को सीयू प्रशासन ने राहत दी है। अब पात्र अभ्यर्थी सीयू में पेड सीट के साथ पढ़ाई कर सकेंगे। इसके लिए पात्र अभ्यर्थी 16 अक्तूबर से ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। जानकारी के अनुसार हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय ने पीजी प्रोग्राम के तहत 26, जबकि यूजी प्रोग्राम के तहत चार विभिन्न विषयों में पढ़ाई करने के लिए पेड सीटें भरने के लिए आवेदन मांगे हैं।

विज्ञापन


सीयू प्रशासन की ओर से जारी शेड्यूल के तहत पात्र अभ्यर्थी 16 अक्तूबर तक केंद्रीय विवि की वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। 18 अक्तूबर को सीयू प्रशासन पात्र अभ्यर्थियों की पहली सूची जारी करेगा। इन्हें 20 अक्तूबर तक फीस जमा करवानी होगी। 21 अक्तूबर को अभ्यर्थियों के दस्तावेजों की जांच की जाएगी। 21 अक्तूबर से ओरिएंटेशन प्रोग्राम के साथ कक्षाएं शुरू कर दी जाएंगी। इस दौरान पीजी प्रोग्राम के तहत उन अभ्यर्थियों को प्राथमिकता दी जाएगी, जिन्होंने सीयू प्रशासन की ओर से लिए गए एंट्रेंस टेस्ट को पास किया था, लेकिन उन्हें सीट नहीं मिल पाई थी।
विज्ञापन


सीयू प्रशासन ने पीजी और यूजी कोर्स के तहत पेड सीटें भरने शुरू की हैं। इसके लिए अभ्यर्थियों से 16 अक्तूबर तक आवेदन मांगे हैं। इस दौरान 18 अक्तूबर को सीयू प्रशासन पहली चयन सूची जारी करेगा, जबकि 20 अक्तूबर को दस्तावेजों की जांच होगी। - डॉ. सुमन शर्मा, परीक्षा नियंत्रक, सीयूएचपी

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed