अध्यापक बनने को हजारों युवाओं ने दिया सीटेट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अध्यापक बनने का सपना संजोए प्रदेश के हजारों युवाओं ने रविवार को केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (सीटेट) दी। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की ओर से आयोजित परीक्षा में शिमला में करीब एक दर्जन परीक्षा केंद्र स्थापित किए गए थे। शिमला में एडवर्ड स्कूल, चैल्सी, छोटा शिमला, लक्कड़ बाजार, केवी जाखू के अलावा अन्य परीक्षा केंद्रों में 2000 से ज्यादा प्रतिभागियों ने सीटेट दिया। प्रदेश के विभिन्न जिलों से शिमला आए हजारों युवाओं ने इसमें भाग लिया। सुबह जल्दी ही परीक्षा केंद्रों पर अभ्यर्थी पहुंचने शुरू हो गए थे।
परीक्षा दो सत्रों में हुई। पहले सत्र में कक्षा 1 से 5 तक को पढ़ाने वाले अभ्यर्थी परीक्षा देने पहुंचे और दूसरे सत्र में कक्षा 6 से 8 को पढ़ाने वाले अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी। परीक्षा देने के बाद बाहर आने वाले विद्यार्थी काफी उत्साहित दिखे। इस दौरान बच्चों के अभिभावक परीक्षा केंद्रों के बाहर उनका इंतजार करते रहे। शिमला के एडवर्ड स्कूल में करीब 200 छात्रों ने परीक्षा दी। परीक्षा देकर निकले युवा अनिकेत, अक्षय, सुदेश और पारस ठाकुर ने बताया कि पूरी मेहनत से परीक्षा की तैयारी की है। उन्हें उम्मीद है कि उनका चयन हो जाएगा।