नौकरी का मौका, आईटीआई मंडी में होंगे कैंपस इंटरव्यू
आईटीआई मंडी में 16 नवंबर को नौकरी का मौका मिलेगा। राजस्थान की हीरो मोटो कॉर्प कंपनी शनिवार को विभिन्न ट्रेडों के लिए साक्षात्कार लेगी। आईटीआई से 2018-19 के पासआउट इसमें हिस्सा ले सकते हैं। फिटर, टर्नर, मशीनिस्ट, मेकेनिक मोटर व्हीकल, ट्रैक्टर मेकेनिक, इलेक्ट्रीशियन, वायरमैन, इलेक्ट्रॉनिक्स, इंस्ट्रूमेंट मेकेनिक, वेल्डर, मेकेनिक डीजल, ऑटोमोबाइल में डिप्लोमा करने वाले ही इंटरव्यू में हिस्सा लेंगे।
प्रधानाचार्य शिवेंद्र डोगर ने बताया कि सुबह दस बजे कैंपस साक्षात्कार होगा। अभ्यर्थियों की उम्र 18 से 24 साल के बीच होनी चाहिए। अभ्यर्थियों को 14750 रुपये प्रतिमाह वेतनमान मिलेगा। अप्रेंटिसशिप अभ्यर्थियों को 12800 प्रतिमाह स्टाइपंड दिया जाएगा। संस्थान की प्लेसमेंट अधिकारी लता देवी ने बताया कि साक्षात्कार के दौरान अभ्यर्थी अपने साथ मूल प्रमाण पत्र लेकर आएं।
हमीरपुर में 80 पदों के लिए इंटरव्यू लेगी निजी कंपनी
सुजुकी मोटर्स प्राइवेट लिमिटेड अहमदाबाद में तकनीकी कार्य प्रशिक्षण के लिए जिला रोजगार कार्यालय हमीरपुर में ट्रेनी के 80 पदों के लिए साक्षात्कार लेगी। इन पदों के लिए अभ्यर्थी न्यूनतम दसवीं कक्षा 55 फीसदी अंक या उससे अधिक अंकों के साथ पास होना चाहिए।
उम्मीदवार की आयु 18 वर्ष से 20 वर्ष के बीच हो। जिला रोजगार अधिकारी एसआर कपूर ने बताया है कि उत्तीर्ण छात्रों को भारत सरकार की ओर से एनसीवीटी का सर्टिफिकेट दिया जाएगा।
उन्होंने बताया है कि साक्षात्कार जिला रोजगार कार्यालय हमीरपुर में 18 नवंबर को सुबह 10:30 बजे लिए जाएंगे। अधिक जानकारी के लिए आवेदक जिला रोजगार कार्यालय के दूरभाष संख्या 01972-222318 पर संपर्क कर सकते हैं।