{"_id":"60e5a5bc8ebc3ec7f14f1e53","slug":"board-of-school-education-entrance-exam-for-d-eled-on-18th-july","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूल शिक्षा बोर्ड: डीएलएड के लिए 18 जुलाई को प्रवेश परीक्षा","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
स्कूल शिक्षा बोर्ड: डीएलएड के लिए 18 जुलाई को प्रवेश परीक्षा
Wed, 07 Jul 2021 06:56 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला नेटवर्क, धर्मशाला
अमर उजाला नेटवर्क, धर्मशाला
Published by: Krishan Singh
Updated Wed, 07 Jul 2021 06:56 PM IST
सार
अभ्यर्थी अपने एडमिट कार्ड बोर्ड की वेबसाइट से 14 जुलाई से डाउनलोड कर सकते हैं। इसके लिए आवेदक को एप्लीकेशन नंबर व जन्म तिथि भरनी होगी। परीक्षा के दौरान सरकार की ओर से जारी दिशा-निर्देशों का पालन करना होगा।
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड धर्मशाला।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने दो वर्षीय डिप्लोमा इन एलीमेंट्री एजूकेशन (डीएलएड) सत्र 2021-23 के लिए प्रवेश परीक्षा 18 जुलाई को लेगा। बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. सुरेश कुमार सोनी ने बताया कि दो वर्षीय डिप्लोमा इन एलीमेंट्री एजूकेशन सत्र 2021-23 के लिए कॉमन एंट्रेंस टेस्ट (सीईटी) प्रदेश में स्थापित 121 परीक्षा केंद्रों पर 18 जुलाई को होगा। कुल 20,071 अभ्यर्थियों ने इसके लिए आवेदन किया था।
विज्ञापन
इनमें 18,226 अभ्यर्थियों के आवेदन सही पाए गए हैं। 1845 अभ्यर्थियों के आवेदन रद्द कर दिए गए हैं। बताया कि अभ्यर्थी अपने एडमिट कार्ड बोर्ड की वेबसाइट से 14 जुलाई से डाउनलोड कर सकते हैं। इसके लिए आवेदक को एप्लीकेशन नंबर व जन्म तिथि भरनी होगी। परीक्षा के दौरान सरकार की ओर से जारी दिशा-निर्देशों का पालन करना होगा।
विज्ञापन