{"_id":"5f9acc648ebc3e9bff7e1a47","slug":"board-of-education-declared-results-of-12th-class-compartment-exam-see-here","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षा बोर्ड ने घोषित किया 12वीं की कंपार्टमेंट परीक्षा का परिणाम, यहां देखें","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
शिक्षा बोर्ड ने घोषित किया 12वीं की कंपार्टमेंट परीक्षा का परिणाम, यहां देखें
Thu, 29 Oct 2020 07:37 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला नेटवर्क, धर्मशाला
अमर उजाला नेटवर्क, धर्मशाला
Published by: Krishan Singh
Updated Thu, 29 Oct 2020 07:37 PM IST
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड धर्मशाला ने सितंबर में ली गई जमा दो की अनुपूरक परीक्षा का परिणाम गुरुवार को घोषित कर दिया। कंपार्टमेंट का परीक्षा परिणाम 61.99 प्रतिशत रहा है। परिणाम बोर्ड ने अपनी वेबसाइट पर अपलोड कर दिया है। स्कूल शिक्षा बोर्ड ने सितंबर 2020 में जमा दो कक्षा की अनुपूरक परीक्षाओं का आयोजन किया था। जमा दो की परीक्षा में कुल 10489 अभ्यर्थी बैठे थे।
विज्ञापन
इनमें 6493 ने अनुपूरक परीक्षा उत्तीर्ण कर ली है। 3439 परीक्षार्थियों को पुन: कंपार्टमेंट आई है। बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. सुरेश कुमार सोनी ने बताया कि जमा दो की कंपार्टमेंट परीक्षा का परिणाम 61.99 प्रतिशत रहा है। परिणाम बोर्ड की वेबसाइट पर अपलोड कर दिया गया है। परिणाम की जानकारी के लिए विभिन्न जिलों से संबंधित परीक्षार्थी किसी भी कार्यदिवस को सुबह 10 से शाम को पांच बजे तक बोर्ड कार्यालय में संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन
13 तक करें पुनर्मूल्यांकन/पुनर्निरीक्षण को आवेदन
बोर्ड अध्यक्ष ने कहा कि जो परीक्षार्थी अपनी उत्तर पुस्तिकाओं का पुनर्मूल्यांकन व पुनर्निरीक्षण करवाना चाहते हैं, वे अपने स्कूल के माध्यम से बोर्ड की वेबसाइट पर 13 नवंबर तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। पुनर्मूल्यांकन के लिए परीक्षार्थी को 500 रुपये, जबकि पुनर्निरीक्षण के लिए 400 रुपये शुल्क जमा करवाना होगा। पुनर्मूल्यांकन को आवेदन के लिए संबंधित विषय में कम से कम 20 प्रतिशत अंक होना अनिवार्य होगा। ऑफलाइन किसी भी आवेदन को स्वीकार नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन