{"_id":"5ff2c4788ebc3e41a4677a0d","slug":"bed-counselling-portal-opened-by-hp-university-shimla","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीएड काउंसलिंग के लिए आवेदन का खुला पोर्टल","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
बीएड काउंसलिंग के लिए आवेदन का खुला पोर्टल
Mon, 04 Jan 2021 01:04 PM IST
अरविन्द ठाकुर
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Mon, 04 Jan 2021 01:04 PM IST
विज्ञापन
एचपीयू शिमला (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विवि ने बीएड कोर्स में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन करने को एडमिशन पोर्टल खोल दिया है। कोर्स में निजी और सरकारी बीएड संस्थानों में प्रवेश लेने के इच्छुक उम्मीदवार जिन्होंने प्रवेश परीक्षा देकर इसे पास किया है, 6 जनवरी तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। विवि की ओर से जारी किए गए काउंसलिंग शेड्यूल के मुताबिक 27 जनवरी तक दूसरा राउंड समाप्त हो जाएगा।
विज्ञापन
विवि ने काउंसलिंग को आवेदन करने के लिए वेबसाइट पर एडमिशन पोर्टल का लिंक उपलब्ध करवा दिया है। पहले राउंड को 6 जनवरी तक अभ्यर्थी कॉलेज की ऑप्शन के साथ आवेदन करेंगे। दस जनवरी को प्रवेश परीक्षा में प्राप्तांक और भरी कॉलेज की ऑप्शन के मुताबिक सीट आवंटन सूची जारी होगी।
विज्ञापन
16 से 18 जनवरी तक दूसरे राउंड को आवेदन किया जाना है। दूसरे राउंड की प्रक्रिया 24 जनवरी तक पूरी होने के बाद भी अगर सीटें खाली रहीं तो तीसरे राउंड के लिए 28 और 29 जनवरी को आवेदन होगा।
विज्ञापन