{"_id":"5f8c48a83b3aac4810392541","slug":"b-tech-honors-degree-in-hpu-shimla-university-institute-of-information-technology","type":"story","status":"publish","title_hn":"एचपीयू से अब बीटेक ऑनर्स की डिग्री भी ले सकेंगे विद्यार्थी","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
एचपीयू से अब बीटेक ऑनर्स की डिग्री भी ले सकेंगे विद्यार्थी
Sun, 18 Oct 2020 07:25 PM IST
अरविन्द ठाकुर
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Sun, 18 Oct 2020 07:25 PM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश विश्वविद्यालय का यूनिवर्सिटी इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नालॉजी (यूआईटी) अब अपने छात्रों को बीटेक ऑनर्स की डिग्री करने का मौका भी देगा। आवश्यक न्यूनतम 160 क्रेडिट के अलावा बीस क्रेडिट प्राप्त करने पर ऑनर्स, ऑनर्स विद स्पेशलाइजेशन और माइनर स्पे स्पेशलाइजेशन तीन तरह की डिग्री दी जाएगी।
विज्ञापन
शैक्षणिक सत्र 2019 के बाद संस्थान में बीटेक कोर्स में प्रवेश लेने वाले सभी छात्र इसके लिए पात्र होंगे। ऑनर्स की डिग्री लेने के लिए छात्र को दूसरे वर्ष से मानव संसाधन विकास मंत्रालय और एआईसीटी का ऑनलाइन संचालित कोर्स कर अतिरिक्त बीस क्रेडिट लेने होंगे।
विज्ञापन
संस्थान के निदेशक प्रो. पीएल शर्मा ने बताया कि इसी सत्र से पिछले और नए सत्र में प्रवेश लेने वाले पांचों कोर्स के छात्र इन ऑनलाइन कोर्स को पूरा कर ऑनर्स की डिग्री ले सकते हैं। संस्थान में छात्रों के मार्गदर्शन और उन्हें ऐसे उपयोगी कोर्स से संबंधित जानकारी दी जाएगी।
विज्ञापन
बताया कि तीन तरह के ऑनर्स कोर्स छात्र कर सकेंगे। इनमें एक बीटेक ऑनर्स सामान्य, बीटेक ऑनर्स विद स्पेशलाइजेशन और ऑनर्स विद माइनर स्पेशलाइजेशन डिग्री विश्वविद्यालय देगा। बताया कि ऐसे ऑनलाइन कोर्स मंत्रालय और नेशनल काउंसिल फार टेक्निकल एजूकेशन संचालित कर रहा है। उन्होंने कहा कि देश के बहुत से विश्वविद्यालयों में इस तरह से ऑनर्स की डिग्री दी जा रही है।