फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   army bharti written exam on 19th January in Paddal Ground Mandi Himachal Pradesh

मंडी के पड्डल मैदान में सेना भर्ती की लिखित परीक्षा इस दिन

Wed, 08 Jan 2020 05:18 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आनी (कुल्लू)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आनी (कुल्लू) Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Wed, 08 Jan 2020 05:18 PM IST
विज्ञापन
army bharti written exam on 19th January in Paddal Ground Mandi Himachal Pradesh

सेना भर्ती का ग्राउंड टेस्ट पास कर चुके युवाओं के लिए लिखित परीक्षा 19 जनवरी को मंडी के पड्डल मैदान में करवाई जाएगी। भर्ती निदेशक मंडी कर्नल एम. राज राजन ने बताया कि सेना भर्ती का ग्राउंड टेस्ट पास कर चुके युवाओं के लिए लिखित परीक्षा 19 जनवरी को होगी। अभ्यर्थियों को सुुबह पांच बजे पड्डल मैदान पहुंचना होगा। मौसम खराब होने की स्थिति में परीक्षा वल्लभ कॉलेज मंडी में करवाई जाएगी। 

विज्ञापन


उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड साथ लाने होंगे। एडमिट कार्ड के बिना परीक्षा में बैठने की अनुमति नहीं होगी। आरएमडीएस नंबर 1441, 2798, 2989 उम्मीदवारों ने मेडिकल फिट होने के बावजूद भी एडमिट कार्ड प्राप्त नहीं किए हैं। इन उम्मीदवारों को भर्ती कार्यालय मंडी से अपना एडमिट कार्ड आगामी 15 जनवरी तक प्राप्त करने को कहा गया है।
विज्ञापन


जिन उम्मीदवारों ने अपना डोगरा क्लास प्रमाण पत्र जमा नहीं करवाया है। वह 15 जनवरी तक भर्ती कार्यालय में आकर इसे जमा करवाएं। डोगरा प्रमाण पत्र प्राप्त न करने वाले उम्मीदवारों में आरएमडीएस नंबर 1108, 1110, 1291, 1375, 1377, 1467, 1718, 1778, 2014, 2193, 2199, 2424, 2456, 2565, 2656 और 2908 शामिल हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जिन उम्मीदवारों ने अपना खेल प्रमाण पत्र अभी तक खेल विभाग से सत्यापित नहीं करवाया है। वह जल्द सत्यापित करवाकर भर्ती कार्यालय मंडी में 12 जनवरी तक जमा करवाएं। जिन उम्मीदवारों ने अपना खेल प्रमाण पत्र सत्यापित नहीं करवाया हैं, उनमें आरएमडीएस नंबर 1056, 1119, 1179,1345, 1663,1748, 1763, 2079, 2113, 2160, 2244, 2399, 2507, 2636, 2700, 3018, 3064 और 3195 शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed