{"_id":"5e04a3d18ebc3e87ed66ff24","slug":"apply-for-medha-protsahan-yojana-himachal-pradesh-till-15th-january-2020","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रतियोगी परीक्षाओं की कोचिंग को एक लाख, पंद्रह जनवरी तक करें आवेदन","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
प्रतियोगी परीक्षाओं की कोचिंग को एक लाख, पंद्रह जनवरी तक करें आवेदन
Thu, 26 Dec 2019 05:43 PM IST
अरविन्द ठाकुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Thu, 26 Dec 2019 05:43 PM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने के लिए प्रदेश सरकार मेधावी विद्यार्थियों को एक लाख रुपये की मदद देगी। मेधा प्रोत्साहन योजना में आवेदन करने के लिए उच्च शिक्षा निदेशालय ने आवेदन करने की तारीख को बढ़ाकर 15 जनवरी 2020 कर दिया है। सालाना 2.50 लाख आय वाले परिवारों के विद्यार्थी इस योजना का लाभ लेने के लिए पात्र होंगे।
विज्ञापन
पात्र विद्यार्थियों को शिक्षा निदेशालय में आवेदन करना होगा।उच्च शिक्षा निदेशक डॉ. अमरजीत कुमार शर्मा ने बताया कि अंडर ग्रेजुएशन कर रहे 350 छात्रों और पोस्ट ग्रेजुएशन कर रहे 150 छात्रों को प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए कोचिंग लेने के लिए आर्थिक मदद दी जाएगी। अंडर ग्रेजुएशन में सामान्य वर्ग के विद्यार्थियों के 75 फीसदी अंक और आरक्षित वर्ग के विद्यार्थियों के 65 फीसदी अंक होने चाहिए।
विज्ञापन
पोस्ट ग्रेजुएशन में सामान्य वर्ग के विद्यार्थियों के 50 फीसदी अंक और आरक्षित वर्ग के 45 फीसदी अंक होने चाहिए। पांच करोड़ के बजट प्रावधान के साथ मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने इस योजना को शुरू करने की अपने पहले बजट भाषण में घोषणा की थी। मेधा प्रोत्साहन योजना में जमा दो के विद्यार्थियों को जेईई मेन और नीट तथा उच्च स्तरीय शैक्षणिक संस्थानों में प्रवेश के लिए कोचिंग दिलाई जाएगी।
विज्ञापन
कॉलेज स्टूडेंट्स को रोजगार आधारित प्रतियोगी परीक्षाओं जैसे सिविल सेवा की तैयारियों के लिए कोचिंग दिलाई जाएगी। मेधा प्रोत्साहन योजना में राज्य में या राज्य से बाहर कोचिंग के लिए सहायता उपलब्ध करवाई जाएगी। मंत्रिमंडल ने हिमाचल के मेधावी विद्यार्थियों को संघ लोक सेवा आयोग, कर्मचारी चयन आयोग की ओर से आयोजित की जाने वाली प्रतियोगी परीक्षाओं की कोचिंग के लिए मेधा प्रोत्साहन योजना को शुरू करने का निर्णय लिया। योजना के तहत सीएलएटी, एनईईटी, आईआईटी, जेईई, एम्स, एएफएमसी, एनडीए आदि प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए कोचिंग सुविधा प्रदान की जाएगी।