फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   apply for admission in rashtriya indian military college

राष्ट्रीय इंडियन मिलिट्री कॉलेज में दाखिले को करें आवेदन

Wed, 05 Feb 2020 01:24 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धर्मशाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धर्मशाला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Wed, 05 Feb 2020 01:24 PM IST
विज्ञापन
apply for admission in rashtriya indian military college
फाइल फोटो

राष्ट्रीय इंडियन मिलिट्री कॉलेज (आरआईएमसी) की आगामी सत्र के लिए प्रवेश परीक्षा एक और दो जून को आयोजित की जाएगी। इसके परीक्षा केंद्र हर प्रदेश की राजधानी में होंगे। प्रवेश परीक्षा में शामिल होने वाले छात्रों को 31 मार्च तक आवेदन भेजना होगा। सैनिक कल्याण विभाग के उपनिदेशक मनोज राणा ने कहा कि परीक्षा में बैठने के लिए छात्र की एक जनवरी 2020 को 11 वर्ष छह माह और 13 साल से अधिक उम्र नहीं होनी चाहिए, यानी वही अभ्यर्थी इसमें शामिल होंगे, जिनका जन्म 2 जनवरी 2008 से पहले और एक जुलाई 2009 के बाद का न हो।

विज्ञापन


अभ्यर्थी किसी मान्यता प्राप्त स्कूल में सातवीं उत्तीर्ण कर चुका हो या सातवीं में अध्ययनरत हो। आवेदन के लिए सामान्य वर्ग के आवेदक को 600 रुपये, जबकि अनुसूचित जाति और जनजाति वर्ग वाले आवेदक को 555 रुपये का बैंक ड्राफ्ट बनाकर कमांडेंट राष्ट्रीय भारतीय सैन्य विद्यालय देहरादून, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया तेल भवन के नाम से भुगतान करना होगा। आवेदक को पत्र व्यवहार का पूरा पता, पोस्टल, पिनकोड और फोन नंबर के साथ भेजना होगा। आवेदन के लिए आरआईएमसी से प्राप्त आवेदन मान्य माने जाएंगे।
विज्ञापन


आरआईएमसी से मिले आवेदन को भरकर आवेदक को दो पासपोर्ट आकार फोटो, जन्म प्रमाण पत्र, अनुसूचित जाति और जनजाति के आवेदकों को जाति प्रमाण पत्र, मूल निवास, प्रधानाचार्य से प्रमाणित अध्ययरनत कक्षा की मूल रूप में फोटो सत्यापित किया हुआ प्रमाण पत्र मुख्य शिक्षा अधिकारी कार्यालय, सहस्रधारा रोड देहरादून के नाम पर 31 मार्च तक भेजना होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed