फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Application for B.Sc Nursing course starts in PGI Chandigarh, exam will be held on this day

पीजीआई चंडीगढ़ में बीएससी नर्सिंग कोर्स के लिए आवेदन शुरू, इस दिन होगी परीक्षा

Wed, 02 Jun 2021 12:50 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, जाहू (हमीरपुर)
अमर उजाला नेटवर्क, जाहू (हमीरपुर) Published by: Krishan Singh Updated Wed, 02 Jun 2021 12:50 PM IST
सार

पीजीआई चंडीगढ़ में बीएससी नर्सिंग और बीएससी नर्सिंग पोस्ट बेसिक के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 24 जून है।

विज्ञापन
Application for B.Sc Nursing course starts in PGI Chandigarh, exam will be held on this day
पोस्ट ग्रेजुएट इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल एजूकेशन एंड रिसर्च

विस्तार

पोस्ट ग्रेजुएट इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल एजूकेशन एंड रिसर्च चंडीगढ़ ने बीएससी नर्सिंग कोर्स में दाखिले के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। पीजीआई की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है। बीएससी नर्सिंग और बीएससी नर्सिंग पोस्ट बेसिक के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 24 जून है। पीजीआईएमईआर बीएससी नर्सिंग की प्रवेश परीक्षा 31 जुलाई को होगी।

विज्ञापन


परिणाम 9 अगस्त को घोषित होने की संभावना है। क्वालीफाइंग जमा दो के प्रमाण पत्र और अंक पत्र जमा करने की अंतिम तिथि 12 अगस्त है। वहीं शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को 20 अगस्त सुबह 11 बजे होने वाले काउंसलिंग सेशन में शामिल होना होगा। ऑनलाइन पंजीकरण के लिए एससी एसटी अभ्यर्थियों के लिए 1200 रुपये और समान्य वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए 1500 रुपये ऑनलाइन फीस भरनी होगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed