फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Annual examinations started in winter closing schools of himachal

शीतकालीन सरकारी स्कूलों में शुरू हुईं वार्षिक परीक्षाएं, इतने दिन चलेंगी

Mon, 02 Dec 2019 05:49 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Mon, 02 Dec 2019 05:49 PM IST
विज्ञापन
Annual examinations started in winter closing  schools of himachal

हिमाचल के शीतकालीन सरकारी स्कूलों में सोमवार से वार्षिक परीक्षाएं शुरू हो गई हैं। पहली से चौथी और छठी-सातवीं कक्षा की परीक्षाएं 10 दिसंबर तक चलेंगी। असेसमेंट आधार पर इन कक्षाओं में पढ़ने वाले विद्यार्थियों को अगली कक्षा में प्रवेश दिया जाएगा। किसी भी विद्यार्थी को इन कक्षाओं में फेल नहीं किया जाएगा। पहली से चौथी कक्षा की परीक्षाएं पांच दिसंबर और छठी-सातवीं की दस दिसंबर को समाप्त होंगी। 

विज्ञापन


पांचवीं और आठवीं कक्षा की इस साल से प्रदेश में स्कूल शिक्षा बोर्ड परीक्षाएं लेगा। इन दोनों कक्षाओं में पढ़ने वाले बच्चों को निर्धारित अंक प्राप्त करने के बाद ही अगली कक्षा में दाखिला दिया जाएगा। शीतकालीन स्कूलों में पांचवीं की परीक्षाएं 5 से 11 दिसंबर और आठवीं की 5 से 13 दिसंबर तक होंगी। हिमाचल में इस शैक्षणिक सत्र से शिक्षा का अधिकार अधिनियम संशोधन 2019 लागू हो गया है।
विज्ञापन


इसके तहत 5वीं और 8वीं कक्षा की वार्षिक लिखित परीक्षा में पास होने के लिए आवश्यक 28 अंक लेना जरूरी होगा। लिखित परीक्षा 85 अंकों की होगी। 15 नंबर आंतरिक आकलन आधार पर दिए जाएंगे। प्रदेश के स्कूलों में पढ़ने वाले करीब सवा लाख बच्चे पांचवीं और आठवीं कक्षा की परीक्षा में भाग लेंगे। सूबे के शीतकालीन स्कूलों की दिसंबर और ग्रीष्मकालीन स्कूलों के विद्यार्थियों की वार्षिक परीक्षाएं मार्च में होंगी। पांचवीं में करीब 63 हजार और आठवीं में करीब 65 हजार बच्चे पढ़ रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

10वीं-12वीं की प्री बोर्ड परीक्षाएं सात से

वार्षिक परीक्षा में फेल होने वाले विद्यार्थियों को दो माह में फिर परीक्षा देने का मौका मिलेगा। इन दो माह के भीतर फेल हुए विद्यार्थियों के लिए एक्सट्रा क्लास लगाई जाएंगी। दोबारा होने वाली परीक्षा में भी फेल होने वाले विद्यार्थियों को अगली कक्षा में नहीं भेजा जाएगा। उधर, नवीं कक्षा की परीक्षाएं चार से 13 दिसंबर तक होंगी।

बोर्ड परीक्षाओं का परिणाम सुधारने के लिए प्रदेश में पहली बार ली जा रही दसवीं और बारहवीं कक्षा की प्री बोर्ड परीक्षाएं 7 से 21 दिसंबर तक होंगी। सुबह दस बजे से दोपहर एक बजे तक परीक्षाएं होंगी। 30 दिसंबर को परिणाम घोषित होगा। प्री बोर्ड परीक्षाएं 80 फीसदी सिलेबस के आधार पर ली जाएंगी। कम परिणाम देने वाले स्कूलों में जनवरी माह में एक्सट्रा क्लासिज लगाई जाएंगी। प्रश्न पत्र का प्रारूप और अंक विभाजन हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड की ओर से ली जाने वाली वार्षिक परीक्षा जैसा ही रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed