फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Annual exam of 9th and 11th will start from March 7, released datasheet

इस दिन से शुरू होंगी 9वीं और 11वीं की वार्षिक परीक्षाएं, डेटशीट जारी

Mon, 27 Jan 2020 07:07 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धर्मशाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धर्मशाला Published by: Krishan Singh Updated Mon, 27 Jan 2020 07:07 PM IST
विज्ञापन
Annual exam of 9th and 11th will start from March 7, released datasheet

हिमाचल स्कूल शिक्षा बोर्ड 9वीं और 11वीं की वार्षिक परीक्षाएं सात मार्च से लेगा। ग्रीष्मकालीन स्कूलों के लिए बोर्ड ने डेटशीट जारी कर दी है। 9वीं की वार्षिक परीक्षाएं सात से 18 मार्च तक चलेंगी, जबकि 11वीं कक्षा की परीक्षाएं सात से 26 मार्च तक सायंकालीन सत्र में ली जाएंगी। स्कूल शिक्षा बोर्ड के चेयरमैन डॉ. सुरेश कुमार सोनी ने बताया कि 9वीं कक्षा की बोर्ड की ओर से जारी डेटशीट के अनुसार सात मार्च को हिंदी, नौ मार्च को विज्ञान और प्रौद्योगिकी, 11 मार्च को अंग्रेजी, 12 मार्च को कला-ए (स्केल और ज्योमिति), स्वर संगीत, वाद्य: संगीत, गृह विज्ञान

विज्ञापन


वाणिज्य (एलीमेंट ऑफ बिजनेस/ एलीमेंट ऑफ बुक कीपिंग और अकाउंटेंसी/टाइप राइटिंग अंग्रेजी या हिंदी), अर्थशास्त्र, कंप्यूटर साइंस, ऑटोमोबाइल्स, सिक्योरिटी, रिटेल, इंफोरमेशन टेक्नोलॉजी एनेबल्ड सर्विसेज (आईटीईएस), एग्रीकल्चर, ट्रेवल एंड टूरिज्म, टेलीकॉम, फिजिकल एजुकेशन, बीएफएसआई, प्लंबर, ब्यूटी एंड वेलनेस, इलेक्ट्रॉनिक्स, अपारेल्स, 12 मार्च को संस्कृत/ उर्दू/ पंजाबी/ तमिल/ तेलगू, 14 मार्च को 14 कला-बी, 16 मार्च को गणित, 17 मार्च को फाइनेंशियल लिटरेसी और 18 मार्च को सामाजिक विज्ञान की परीक्षा होगी।

विज्ञापन

11वीं की सात मार्च को होगी अंग्रेजी की परीक्षा

11वीं कक्षा का सात मार्च को इंग्लिश, नौ मार्च को बिजनेस स्टडीज, हिंदी, फिजिक्स, 11 मार्च को पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन, 12 मार्च को अकाउंटेंसी, केमिस्ट्री, हिस्ट्री, 13 फाइनेंशियल लिटरेसी, 14 मार्च को बायोलॉजी, पॉलिटिकल साइंस, 16 मार्च को ह्यूमन इकोलॉजी एंड फेमिली साइंस, 17 मार्च को गणित, 18 मार्च को संस्कृत, 19 मार्च को कंप्यूटर साइंस, फिजिकल एजुकेशन और योग, 20 मार्च को साइकोलॉजी, 21 मार्च को इकोनोमिक्स, 23 मार्च को जियोग्राफी, फिलॉस्फी, डांस (कथक, भरत नाट्यम), फाइन आर्ट, 24 मार्च को इंफोरमेशन टेक्नोलॉजी एनेबल्ड सर्विसेज, ऑटोमोबाइल, सिक्योरिटी, रिटेल, हेल्थ केयर, एग्रीकल्चर, ट्रेवल एडं टूरिज्म, टेलीकॉम, फिजिकल एजुकेशन (वोकेशनल), बैंकिंग फाइनेंस सर्विसेज एंड इंश्योरेंश मीडिया एंड इंटरटेनमेंट, 25 मार्च को फ्रेंच, सोशियोलॉजी, उर्दू और 26 मार्च को संगीत की परीक्षा होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed