{"_id":"5f7dbd088ebc3e9bd859fe27","slug":"all-entrance-exam-postponed-in-agriculture-university-palampur","type":"story","status":"publish","title_hn":"कृषि विवि पालमपुर में सभी प्रवेश परीक्षाएं स्थगित","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
कृषि विवि पालमपुर में सभी प्रवेश परीक्षाएं स्थगित
Wed, 07 Oct 2020 06:35 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला नेटवर्क, पालमपुर (कांगड़ा)
अमर उजाला नेटवर्क, पालमपुर (कांगड़ा)
Published by: Krishan Singh
Updated Wed, 07 Oct 2020 06:35 PM IST
विज्ञापन
कृषि विवि पालमपुर
हिमाचल के कृषि विवि पालमपुर में होने वाली प्रवेश परीक्षाएं और काउंसलिंग प्रशासनिक कारणों के चलते फिलहाल स्थगित कर दी गई हैं। प्रवेश परीक्षाओं और काउंसलिंग की तारीखों की विवि जल्द घोषणा करेगा।
विज्ञापन
कृषि विवि में दस अक्तूबर को बीएससी ऑनर्स व बीवीएससी एंड एएच की प्रवेश परीक्षा थी। 18 अक्तूबर को एमएससी एग्रीकल्चर व एमबीएससी के कार्यक्रमों समेत ईटी आधारित और मेरिट आधारित प्रवेश के लिए काउंसलिंग की तारीख अगले आदेशों तक टाल दी गई है।
विज्ञापन
कृषि विवि के संयुक्त निदेशक डॉ. हृदय पाल सिंह ने कहा कि प्रवेश परीक्षाओं समेत अन्य कार्यक्रमों और काउंसलिंग फिलहाल स्थगित कर दी गई है। इसके लिए जल्द नई तारीखों की घोषणा की जाएगी। अधिक जानकारी विवि की वेबसाइट पर उपलब्ध है।
विज्ञापन
