{"_id":"60096f655fa20b384b102fec","slug":"agriculture-university-will-conduct-final-counseling-from-january-27-to-fill-213-seats","type":"story","status":"publish","title_hn":"213 सीटें भरने के लिए कृषि विवि 27 जनवरी से करेगा फाइनल काउंसलिंग","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
213 सीटें भरने के लिए कृषि विवि 27 जनवरी से करेगा फाइनल काउंसलिंग
Thu, 21 Jan 2021 05:41 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला नेटवर्क, पालमपुर (कांगड़ा)
अमर उजाला नेटवर्क, पालमपुर (कांगड़ा)
Published by: Krishan Singh
Updated Thu, 21 Jan 2021 05:41 PM IST
विज्ञापन
कृषि विश्वविद्यालय पालमपुर
- फोटो : अमर उजाला
हिमाचल प्रदेश के कृषि विश्वविद्यालय पालमपुर में शैक्षणिक सत्र 2020-21 की विभिन्न कक्षाओं में कई सीटें खाली रह गई हैं। विवि प्रशासन इन्हें भरने को 27 जनवरी से फाइनल काउसलिंग शुरू करेगा। इनमें कुछ सीटें सेल्फ फाइनांसिंग में भरी जानी हैं। कुछ सीटों विभिन्न वर्गों के लिए आरक्षित हैं। विवि में अभी विभिन्न विषयों में करीब 213 सीटें खाली हैं। वेटरनेरी महाविद्यालय में बीवीएससी एंड एएच की खाली पांच सीटों के लिए काउंसलिंग 27 जनवरी, बीएससी ऑनर्स कृषि की 49 सीटों के लिए 28 जनवरी, बेसिक साइंस की बीएससी फिजिकल की 31 और लाइफ साइंस की 26 सीटों के लिए काउंसलिंग बेसिक साइंस महाविद्यालय में 29 जनवरी होगी।
विज्ञापन
बीटेक फूड टेक्नालॉजी की 26 सीटों के लिए काउंसलिंग कम्यूनिटी साइंस महाविद्यालय में 30 जनवरी, बीएससी ऑनर्स कम्यूनिटी साइंस की 34 सीटों के लिए एक फरवरी, एमएससी कृषि की दो सीटों के लिए 27 जनवरी, वेटरनेरी की एमवीएससी की 22 सीटों के लिए 28 जनवरी, एमएससी फूड साइंस एंड न्यट्रीशन की साइंस की चार सीटों के लिए 29 जनवरी होगी, पीएचडी कृषि के विभिन्न संकायों की दो, पीएचडी वेटरनेरी के विभिन्न संकायों की 11 तथा पीएचडी फूड साइंस एंड न्यट्रीशन की एक सीट के लिए काउंसलिंग डीन पोस्ट ग्रेजुएट कार्यालय में 30 जनवरी को होगी। अभ्यर्थी फाइनल काउंसलिंग तथा खाली सीटों से संबंधित पूरी जानकारी कृषि विवि के वेबसाइट पर देख सकते हैं।
विज्ञापन