फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Admission process begins in hpu for HPU UIT and BCA, June 15 deadline

एचपीयू यूआईटी और बीसीए के लिए प्रवेश प्रक्रिया शुरू, 15 जून अंतिम तिथि

Tue, 12 May 2020 08:51 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Tue, 12 May 2020 08:51 PM IST
विज्ञापन
Admission process begins in hpu for HPU UIT and BCA, June 15 deadline
हिमाचल विवि

हिमाचल विवि के यूआईटी के इंजीनियरिंग बीटेक कोर्स और यूनिवर्सिटी कॉलेज ऑफ बिजनेस स्टडीज के बीसीए और बीबीए कोर्स में नए सत्र में प्रवेश के लिए प्रक्रिया शुरू हो गई है। कोर्स में प्रवेश को ऑनलाइन आवेदन के लिए एडमिशन पोर्टल खोल दिया गया है। विवि वेबसाइट पर प्रॉस्पेक्ट्स उपलब्ध है। इसके के लिए 15 जून अंतिम तिथि तय की गई है। लॉकडाउन के कारण अभी प्रवेश परीक्षा की तिथि निर्धारित नहीं की गई है। यूसीबीएस में चल रहे बीसीए और बीबीए कोर्स और यूआईटी की ओर से करवाए जाने वाले कोर्स के लिए पात्रता क्षेत्र और अन्य जानकारी प्रॉस्पेक्टस में दी गई है।

विज्ञापन


ऑनलाइन आवेदन फीस भी निर्धारित की गई है। सामान्य वर्ग में सब्सिडाइज्ड सीटों के लिए 400 रुपये और नॉन सब्सिडाइज्ड सीटों के लिए 900 रुपये और एससी, एसटी, अंतोदय, आईआरडीपी वर्ग में सब्सिडाइज्ड सीटों के लिए 250 रुपये और नॉन सब्सिडाइज्ड सीटों के लिए 900 रुपये फीस जमा करवानी होगी। बीबीए कोर्स के लिए सब्सिडाइज्ड वर्ग में 40 सीटें, नॉन सब्सिडाइज्ड वर्ग में 20 सीटें हैं। सिंगल गर्ल वर्ग में 2 सीटें, जम्मू-कश्मीर माइग्रेंट्स के लिए 2 और विवि के कर्मचारियों के बच्चों के लिए 3 सीटें निर्धारित हैं। बीसीए कोर्स के लिए सब्सिडाइज्ड वर्ग की 30 सीटें, नॉन सब्सिडाईज्ड वर्ग की 20 सीटें रहेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed