{"_id":"5f634e7b6dba4956765d81d7","slug":"admission-open-for-nursery-class-in-private-schools-of-shimla-himachal-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजधानी के निजी स्कूलों में नर्सरी कक्षा के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
राजधानी के निजी स्कूलों में नर्सरी कक्षा के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू
Thu, 17 Sep 2020 05:25 PM IST
अरविन्द ठाकुर
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Thu, 17 Sep 2020 05:25 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजधानी के निजी स्कूलों में नर्सरी कक्षा में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। स्कूल प्रबंधनों ने महामारी के फैलने की बनी संभावना को देखते हुए इस बार आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन करने का फैसला लिया है। अभिभावक स्कूलों की वेबसाइट पर नर्सरी कक्षा में प्रवेश से संबंधित हर तरह की जानकारी प्राप्त कर रहे हैं। स्कूलों में प्रवेश फार्म भरने वालों की भीड़ भी नहीं लग रही है, इससे स्कूल प्रबंधनों को प्रवेश प्रक्रिया संचालित करना आसान होगा।
विज्ञापन
अभिभावकों को वेबसाइट पर प्रवेश के लिए बच्चे की आयु सीमा के साथ आवेदन की पूरी प्रक्रिया बताई है। कान्वेंट स्कूलों भी ऑनलाइन ही आवेदन प्रक्रिया चल रही है। अभिभावक टेलीफोन पर भी आवेदन प्रक्रिया बारे जानकारी ले रहे हैं। कुछ स्कूलों में अक्तूबर के अंत तक प्रवेश की प्रक्रिया पूरी करने का लक्ष्य रखा है। कुछ स्कूलों ने अभी तक प्रवेश के लिए पोर्टल नहीं खोले हैं।
विज्ञापन
इसके अलावा कुछ स्कूल इसी सप्ताह नर्सरी में दाखिले की ऑनलाइन प्रक्रिया शुरू करने वाले हैं। हर साल सितंबर और अक्तूबर में कान्वेंट स्कूलों में प्रवेश के लिए अभिभावक स्कूलों के चक्कर काटने को मजबूर होते थे लेकिन इस बार ऑनलाइन प्रक्रिया शुरू होने से इस भागदौड़ से राहत मिल गई है।
विज्ञापन
आवेदन की अंतिम तिथि तय
लोरेटो कान्वेंट ताराहाल स्कूल में नर्सरी कक्षा में प्रवेश के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 20 सितंबर निर्धारित की है। आवेदन फार्म के साथ आवश्यक दस्तावेज और संबंधित जानकारी स्कूल की वेबसाइट पर डाली है। कान्वेंट ऑफ जीसस एंड मैरी नवबहार स्कूल ने आवेदन के लिए अंतिम तिथि 25 सितंबर निर्धारित की है। सेंट एडवर्ड स्कूल में आवेदन प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। अब दस्तावेजों की वेरिफिकेशन होगी।
डीएवी लक्कड़ बाजार की प्रधानाचार्य कामना बेरी ने बताया कि मिडिल बाजार स्थित जूनियर स्कूल में नर्सरी में प्रवेश की ऑनलाइन और ऑफ्लाइन प्रक्रिया जारी है। वहीं शहर के ऑक्लैंड गर्ल्स और ब्वॉयज स्कूल, डीएवी न्यू शिमला और दयानंद पब्लिक स्कूल में अभी प्रवेश प्रक्रिया शुरू होनी है। शहर के सरस्वती पैराडाइज और अन्य स्कूलों में भी जल्द प्रक्रिया शुरू होगी।