फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   admission in medical and dental colleges started merit list on 18 November

मेडिकल और डेंटल कॉलेजों में प्रवेश प्रक्रिया शुरू, 18 को जारी होगी मेरिट

Fri, 13 Nov 2020 11:35 AM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Fri, 13 Nov 2020 11:35 AM IST
विज्ञापन
admission in medical and dental colleges started merit list on 18 November
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

नीट (यूजी) - 2020 के आधार पर प्रदेश के मेडिकल और डेंटल कॉलेजों में नए सत्र में प्रवेश की प्रक्रिया शुरू की गई है। विवि की प्रवेश परीक्षा शाखा की ओर से आयोजित की जा रही ऑनलाइन प्रवेश और सीसी काउंसलिंग प्रक्रिया के लिए ऑनलाइन आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के लिए भरे गए फॉर्म में करेक्शन का समय शुक्रवार देर शाम 11:49 तक पूरा हो जाएगा।

विज्ञापन


विश्वविद्यालय दिवाली के बाद 18 नवंबर को मेरिट जारी करने की तैयारी में है । 23 नवंबर से एमबीबीएस और बीडीएस में प्रवेश को काउंसलिंग प्रक्रिया ऑनलाइन शुरू करने की तैयारी है। बीएएमएस और बीएचएमएस कोर्स में प्रवेश के लिए इस बार ऑनलाइन काउंसलिंग होगी। औपचारिकताएं पूरी करने के बाद उम्मीदवारों से ऑनलाइन आवेदन मांगे जाएंगे। इसी आधार पर मेरिट जारी होगी। इसका शेड्यूल ऑनलाइन जारी होगा।
विज्ञापन


नर्सिंग कोर्स की भी ऑनलाइन होगी काउंसलिंग
बीएससी नर्सिंग, एमएससी नर्सिंग और पोस्ट बेसिक बीएससी नर्सिंग कोर्सों में प्रवेश के लिए ऑनलाइन काउंसलिंग के लिए जल्द मेरिट जारी की जाएगी। नर्सिंग कोर्स में प्रवेश के लिए प्रवेश परीक्षा 21 अक्तूबर को हुई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed