{"_id":"5f4f9936e7877e5b2f4b9309","slug":"admission-in-b-tech-on-merit-basis-in-himachal-pradesh-university","type":"story","status":"publish","title_hn":"एचपीयू में बीटेक कोर्स में अब मेरिट आधार पर मिलेगा प्रवेश","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
एचपीयू में बीटेक कोर्स में अब मेरिट आधार पर मिलेगा प्रवेश
Wed, 02 Sep 2020 06:38 PM IST
अरविन्द ठाकुर
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Wed, 02 Sep 2020 06:38 PM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश विश्वविद्यालय ने यूनिवर्सिटी इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (यूआईटी) में शैक्षणिक सत्र 2020-21 में प्रवेश परीक्षा न करवाने का फैसला लिया है। संस्थान के पांचों बीटेक कोर्स में अब जमा दो के प्राप्तांक के आधार पर बनने वाली मेरिट से प्रवेश दिया जाएगा। संस्थान के निदेशक प्रो. पीएल शर्मा ने माना कि कोरोना संक्रमण के खतरे को देखते हुए प्रवेश परीक्षा करवाने का फैसला बदला गया है।
विज्ञापन
अब मेरिट आधार पर ही प्रवेश दिया जाएगा। जमा दो की परीक्षा में फिजिक्स, केमिस्ट्री और मैथमेटिक्स विषयों में प्राप्त किए अंकों पर मेरिट बनाई जाएगी। इसके मुताबिक ही विभिन्न कोर्स की सीटें आवंटित की जाएंगी। मेरिट बनाने से पूर्व 31 अगस्त तक की निर्धारित अंतिम तिथि तक ऑनलाइन आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों को अपना रिजल्ट, अंक ऑनलाइन अपडेट करने का मौका दिया जाएगा। इसके लिए जल्द विश्वविद्यालय एडमिशन पोर्टल खोल दिया जाएगा। मेरिट जारी होने पर प्रवेश से संबंधित जानकारी आवेदनकर्ताओं की ओर से दिए गए मोबाइल नंबर पर दे दी जाएगी। प्रवेश से संबंधित जानकारी विश्वविद्यालय और संस्थान की वेबसाइट पर भी डाली जाएगी।
विज्ञापन
पांच बीटेक कोर्स की 300 सीटों को 1500 ने किया है आवेदन
शिमला। हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के यूआईटी में वर्तमान में पांच बीटेक कोर्स संचालित किए जा रहे हैं। इनमें बीटेक इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग, बीटेक आईटी, बीटेक कंप्यूटर साइंस, बीटेक इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग कोर्स शामिल हैं। इन पांचों कोर्स की 300 सीटों के लिए 1500 आवेदन आए हैं।
विज्ञापन