{"_id":"5f4e5aa673d967029f2db9f4","slug":"admission-in-b-ed-in-himachal-pradesh-for-session-2020","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीएड प्रवेश के लिए आवेदन फार्म में सात तक करें सुधार","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
बीएड प्रवेश के लिए आवेदन फार्म में सात तक करें सुधार
Tue, 01 Sep 2020 08:00 PM IST
अरविन्द ठाकुर
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Tue, 01 Sep 2020 08:00 PM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विवि की प्रवेश परीक्षा शाखा में बीएड के नए सत्र में होने वाली प्रवेश परीक्षा के लिए करीब 230 फार्म में गलतियां पाई गई हैं। विवि ने इन आवेदन फार्म की गलतियों को सुधारने के लिए मौका दिया है। अभ्यर्थी सात सितंबर तक सुधार कर सकेंगे। इसके लिए वे एडमिशन पोर्टल admissions.hpushimla.in पर जा सकते हैं।
विज्ञापन
परीक्षा नियंत्रक डॉ. जेएस नेगी ने बताया कि बी एड की करीब आठ हजार सीटों के लिए 17856 ने ऑनलाइन आवेदन किया है। ऑनलाइन आवेदन करने वाले अभ्यर्थी यदि गलती में सुधार करना चाहते हैं, तो सात सितंबर तक मौका है। यदि कोई अभ्यर्थी अपनी श्रेणी में परिवर्तन करना चाहता है तो वह अपना आवेदन-पत्र मु.100/-रुपये के शुल्क सहित सहायक कुलसचिव (प्रवेश परीक्षा) हिमाचल प्रदेश विवि, शिमला, 171005 पर भेज सकता है।
विज्ञापन
शुल्क पोस्टल ऑर्डर अथवा बैक ड्राफ्ट के रूप में वित्त अधिकारी, हिमाचल प्रदेश विवि के पक्ष में देय होगा। इसके अतिरिक्त जिन अभ्यर्थियों ने निर्धारित तिथि के अंदर उक्त प्रवेश परीक्षा के लिए ऑनलाइन पंजीकरण करवाने के बाद करके आवेदन-पत्र को फीस सहित पूर्ण नहीं किया है, ऐसे अभ्यर्थी भी सात सितंबर तक आवेदन-पत्रों को फीस सहित पूर्ण कर सकते हैं।
विज्ञापन