फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Admission date extended in degree colleges till 15th September in himachal, counseling starts for D.El.Ed.

हिमाचल: कॉलेजों में 15 सितंबर तक बढ़ी दाखिले की तिथि, डीएलएड के लिए काउंसिलिंग शुरू

Mon, 06 Sep 2021 06:40 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला/ धर्मशाला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला/ धर्मशाला Published by: Krishan Singh Updated Mon, 06 Sep 2021 06:40 PM IST
सार

उच्च शिक्षा निदेशक डॉ. अमरजीत कुमार शर्मा ने बताया कि कई कॉलेज प्रिंसिपलों, छात्र संगठनों और अभिभावकों की मांग पर दाखिलों की तारीख को बढ़ाया गया है। अब 15 सितंबर तक प्रथम, द्वितीय और तृतीय की कक्षाओं में विद्यार्थी दाखिले ले सकेंगे। 

विज्ञापन
Admission date extended in degree colleges till 15th September in himachal, counseling starts for D.El.Ed.
कॉलेजों में बढ़ी दाखिले की तिथि। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश उच्च शिक्षा निदेशालय ने प्रदेश के डिग्री और संस्कृत कॉलेजों में दाखिले लेने की अंतिम तारीख को 15 सितंबर तक बढ़ा दिया है। उच्च शिक्षा निदेशक डॉ. अमरजीत कुमार शर्मा ने बताया कि कई कॉलेज प्रिंसिपलों, छात्र संगठनों और अभिभावकों की मांग पर दाखिलों की तारीख को बढ़ाया गया है। अब 15 सितंबर तक प्रथम, द्वितीय और तृतीय की कक्षाओं में विद्यार्थी दाखिले ले सकेंगे। वहीं, उच्च शिक्षा निदेशालय ने स्कूल शिक्षा बोर्ड से दसवीं और 12वीं कक्षा के वार्षिक परिणाम का ब्योरा देने को कहा है। बोर्ड सचिव को जारी पत्र में दोनों कक्षाओं के परिणामों की समीक्षा कर रिपोर्ट देने को कहा गया है। 

विज्ञापन


उधर, हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने दो वर्षीय डिप्लोमा इन एलीमेंट्री एजूकेशन सीईटी 2021 सत्र 2021-2023 के लिए सरकारी डाइट और निजी बोर्ड से मान्यता प्राप्त शिक्षण संस्थानों में प्रवेश के लिए काउंसलिंग प्रक्रिया शुरू की। बोर्ड अध्यक्ष डॉ. सुरेश कुमार सोनी ने बताया कि मैरिट लिस्ट के अनुसार काउंसलिंग प्रक्रिया के लिए चयनित अभ्यर्थियों की तिथिवार सूचना बोर्ड की वेबसाइट पर पर उपलब्ध है। 
विज्ञापन


साल में दो बार परीक्षाएं करवाने पर कार्यशाला शुरू
 हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड की ओर से नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के अंतर्गत 9वीं से 12वीं कक्षाओं की परीक्षाएं सीबीएसई की तर्ज पर वर्ष में दो बार संचालित की जानी है। परीक्षा के सफल संचालन के लिए 9वीं से 12वीं कक्षाओं के लिए आदर्श प्रश्न पत्र और अंक विभाजन तैयार करने के उद्देश्य से दो दिवसीय कार्यशाला स्कूल शिक्षा बोर्ड कार्यालय में आरंभ हुई है। बोर्ड अध्यक्ष डॉ. सुरेश कुमार सोनी ने कहा कि कार्यशाला में तैयार किए जा रहे आदर्श प्रश्न पत्र बोर्ड की वेबसाइट पर अपलोड किए जाएं, ताकि विद्यार्थियों को संपूर्ण जानकारी मिल सके।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed