फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   4027 seats left vacant in Himachal's polytechnical colleges

हिमाचल के पॉलीटेक्निकल कॉलेजों में खाली रह गईं 4027 सीटें

Sat, 24 Oct 2020 10:55 AM IST
Krishan Singh विपिन चौधरी, अमर उजाला, धर्मशाला
विपिन चौधरी, अमर उजाला, धर्मशाला Published by: Krishan Singh Updated Sat, 24 Oct 2020 10:55 AM IST
विज्ञापन
4027 seats left vacant in Himachal's polytechnical colleges
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

हिमाचल के सरकारी और निजी पॉलीटेक्निकल कॉलेजों में पहले राउंड की काउंसलिंग के बाद तीन वर्षीय इंजीनियरिंग डिप्लोमा कोर्स के लिए 4027 के करीब विभिन्न विषयों की सीटें खाली रह गई हैं। इनमें से सरकारी पॉलीटेक्निकल संस्थानों में 2040 तो प्राइवेट संस्थानों में 1987 सीटें रिक्त हैं। अब इन सीटों को भरने के लिए तकनीकी शिक्षा बोर्ड दूसरे राउंड की काउंसलिंग करेगा। 

विज्ञापन


संस्थानों में पैट और लीट की सीटों को भरने के लिए मेरिट आधार पर काउंसलिंग हुई। पहले चरण की काउंसलिंग के बाद प्रदेश के 15 पॉलीटेक्निकल संस्थानों में 2040 सीटें विभिन्न विषयों की खाली रह गई हैं। सूबे में चल रहे निजी पॉलीटेक्निकल संस्थानों में भी 1987 सीटें अभी तक रिक्त चल रही हैं। इनमें सरकारी पॉलीटेक्निकल में टीएफडब्ल्यू की 95, जबकि निजी संस्थानों की 88 सीटें भी शामिल हैं।

विज्ञापन

कहां-कितनी सीटें खाली

सुंदरनगर में 182, हमीरपुर में 162, रोहड़ू में 119, कंडाघाट में 131, कांगड़ा में 211, अंबोटा में 171, चंबा में 173, बनीखेत में 60, तलवाड़ा में 71, शिमला में 157, किन्नौर में 94, पांवटा साहिब में 256, कुल्लू में 154, बिलासपुर में 73 और लाहौल-स्पीति में 26 सीटें अभी भी रिक्त हैं। 

पहले चरण की काउंसलिंग के बाद कई पॉलीटेक्निकल संस्थानों में सीटें खाली रह गई हैं। सीटों को भरने के लिए जल्द ही दूसरे चरण की काउंसलिंग करवाई जाएगी। सुनील वर्मा, सचिव, तकनीकी शिक्षा बोर्ड धर्मशाला।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed