{"_id":"6050aedb8ebc3ee646386b9b","slug":"33-thousand-youth-registered-for-army-recruitment-in-una-himachal","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेना में जाने का जज्बा, 33 हजार ने करवाया पंजीकरण","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
सेना में जाने का जज्बा, 33 हजार ने करवाया पंजीकरण
Tue, 16 Mar 2021 06:43 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला नेटवर्क, ऊना
अमर उजाला नेटवर्क, ऊना
Published by: Krishan Singh
Updated Tue, 16 Mar 2021 06:43 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
सेना में जाने का जज्बा युवाओं में किस कदर है, इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि हिमाचल प्रदेश के ऊना में होने वाली भर्ती के लिए 33225 युवाओं ने पंजीकरण करवाया है। भर्ती आज से शुरू होगी। भर्ती रैली में स्टाफ और अभ्यर्थी को कोविड सुरक्षा नियमों की अनुपालना अनिवार्य की गई है।
विज्ञापन
बिलासपुर, हमीरपुर, ऊना, शिमला, सोलन, सिरमौर और किन्नौर जिले से भर्ती के लिए 33225 अभ्यर्थियों ने पंजीकरण करवाया है। हर रोज 2500 युवाओं की भर्ती होगी। ऊना, बिलासपुर और हमीरपुर जिले के युवाओं के लिए 17 ले 27 मार्च तक भर्ती होगी। इसमें सोल्जर जीडी के लिए 17 से 22 मार्च, क्लर्क और एसकेटी के लिए 23 मार्च, धर्मगुरू जेसीओ और फार्मा सिपाही के लिए 24 मार्च को भर्ती होगी।
विज्ञापन
इन जिलों से चयनित अभ्यर्थियों की चिकित्सीय जांच 25 से 27 मार्च तक चलेगी। इसी तरह सोलन, सिरमौर, किन्नौर और शिमला से संबंधित अभ्यर्थियों के लिए 28 मार्च से 2 अप्रैल तक सोल्जर जीडी, क्लर्क और एसकेटी के लिए दो अप्रैल तक भर्ती चलेगी। इन जिलों से चयनित अभ्यर्थियों की चिकित्सा जांच 6 अप्रैल तक चलेगी। सेना भर्ती कार्यालय हमीरपुर के भर्ती निदेशक कर्नल संजीव कुमार ने बताया कि भर्ती के लिए तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। उन्होंने बताया कि कोरोना सुरक्षा मानकों की अनुपालना करना स्टाफ और युवाओं के अनिवार्य की गई है।
विज्ञापन