{"_id":"5f9bfed38ebc3e9bfa0cd971","slug":"30-442-candidates-will-appear-for-the-five-post-of-tehsil-welfare-officer","type":"story","status":"publish","title_hn":"तहसील कल्याण अधिकारी के पांच पदों के लिए 30,442 अभ्यर्थी देंगे परीक्षा","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
तहसील कल्याण अधिकारी के पांच पदों के लिए 30,442 अभ्यर्थी देंगे परीक्षा
Sat, 31 Oct 2020 05:00 AM IST
Krishan Singh
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Sat, 31 Oct 2020 05:00 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
तहसील कल्याण अधिकारी के पांच पदों के लिए रविवार को 30,442 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। राज्य लोक सेवा आयोग प्रदेश के 30 उपमंडलों में बनाए गए 154 केंद्रों में लिखित परीक्षा लेगा। एक पद के लिए पांच हजार से ज्यादा अभ्यर्थियों के बीच मुकाबला होगा। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग में तहसील कल्याण अधिकारी के पद भरने के लिए लोकसेवा आयोग भर्ती परीक्षा ले रहा है। जिला सिरमौर में एक कोरोना पाजीटिव अभ्यर्थी भी परीक्षा में शामिल होगा। जिला प्रशासन के सहयोग से आयोग द्वारा सभी नियमों का पालन करते हुए कोविड केयर सेंटर में इस अभ्यर्थी की परीक्षा ली जाएगी।
विज्ञापन
राज्य लोकसेवा आयोग के सचिव आशुतोष गर्ग ने बताया कि किन्नौर और लाहौल स्पीति के अलावा सभी दस जिलों में परीक्षा ली जाएगी।
शिमला में 42, सोलन में 11, मंडी में 30, कांगड़ा में 41, हमीरपुर में 8, सिरमौर में 5, बिलासपुर में 5, कुल्लू में 4, चंबा में 4 और ऊना में 4 परीक्षा केंद्र बनाए जाएंगे। उन्होंने बताया कि पांच पदों में से तीन पद सामान्य श्रेणी और एक-एक पद ओबीसी व एससी वर्ग के लिए आरक्षित रखे गए हैं। इस भर्ती के लिए 14 फरवरी 2020 को विज्ञापन जारी किया गया था। उन्होंने बताया कि कोरोना संकट के बीच सरकार की ओर से तय किए गए सभी दिशा-निर्देशों का सख्ती से पालन करते हुए परीक्षा करवाई जाएगी। कोरोना पॉजिटिव अभ्यर्थियों की परीक्षा लेने के लिए विशेष बंदोबस्त किए जाएंगे। पॉजिटिव लोगों के संपर्क में आने वाले अभ्यर्थियों की भी अलग से परीक्षा करवाई जाएगी। सभी केंद्रों में एसओपी का पालन करने में जिला प्रशासन का सहयोग लिया जाएगा।
विज्ञापन