{"_id":"5e953fa68ebc3e72b85c30ca","slug":"25-thousand-students-of-fifth-semester-await-results-in-himachal","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमाचलः पांचवें सेमेस्टर के 25 हजार विद्यार्थियों को परिणाम का इंतजार","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
हिमाचलः पांचवें सेमेस्टर के 25 हजार विद्यार्थियों को परिणाम का इंतजार
Tue, 14 Apr 2020 10:14 AM IST
Krishan Singh
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Tue, 14 Apr 2020 10:14 AM IST
विज्ञापन
hpu shimla
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल विश्वविद्यालय स्नातक डिग्री के पांचवें सेमेस्टर की अक्तूबर और नवंबर माह में ली गई परीक्षा का परिणाम अभी घोषित नहीं कर सका है। 25 हजार से अधिक छात्र पांचवें सेमेस्टर के नतीजे आने का इंतजार कर रहे हैं। अंतिम सेमेस्टर की परीक्षा देकर इन छात्रों की डिग्री पूरी होनी है। इसलिए विश्वविद्यालय को छठे सेमेस्टर की परीक्षा शुरू करने से पहले पिछले परिणाम को घोषित करना होगा।
विज्ञापन
इधर, स्नातक की प्रथम वर्ष की अनुपूरक परीक्षा का परिणाम भी लंबित है। इन दोनों नतीजों के आने का छात्र इंतजार कर रहे हैं। विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक डॉ. जेएस नेगी ने बताया कि पांचवें सेमेस्टर की परीक्षा का परिणाम आने अभी बाकी है। इस सेमेस्टर की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य पूरा कर अवार्ड विश्वविद्यालय को मिल चुके हैं।
विज्ञापन