फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   18 thousand candidates appeared in HAS exam in Himachal

हिमाचल में 18 हजार अभ्यर्थियों ने दी एचएएस की परीक्षा

Sun, 26 Sep 2021 07:29 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Sun, 26 Sep 2021 07:29 PM IST
सार

 राज्य लोकसेवा आयोग ने नकल रोकने के लिए परीक्षा केंद्रों में जैमर की व्यवस्था की थी। परीक्षा के दौरान कोरोना से बचाव को लेकर जारी एसओपी का पूरा पालन किया गया। 18 पदों को भरने के लिए यह परीक्षा हुई। 

विज्ञापन
18 thousand candidates appeared in HAS exam in Himachal
18 हजार अभ्यर्थियों ने दी एचएएस की परीक्षा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश प्रशासनिक सेवाएं  (एसएएस) परीक्षा रविवार को राज्य में 133 परीक्षा केंद्रों में ली गई। राज्य लोकसेवा आयोग ने नकल रोकने के लिए परीक्षा केंद्रों में जैमर की व्यवस्था की थी। परीक्षा के दौरान कोरोना से बचाव को लेकर जारी एसओपी का पूरा पालन किया गया। 18 पदों को भरने के लिए यह परीक्षा हुई। रविवार को विभिन्न केंद्रों में 18 हजार अभ्यर्थी परीक्षा में बैठे, जबकि परीक्षा के लिए 30625 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था। परीक्षा केंद्रों में अभ्यर्थियों को कोविड की निगेटिव रिपोर्ट दिखाने या वैक्सीनेशन सर्टिफिकेट दिखाने के बाद ही प्रवेश दिया गया। अभ्यर्थियों के लिए मास्क पहनना अनिवार्य था। थर्मल स्क्रीनिंग के बाद परीक्षा केंद्रों में एंट्री दी गई। राज्य लोक सेवा आयोग के सचिव डीके रतन ने कहा कि एचएएस परीक्षा शांतिपूर्ण तरीके से हुई। किसी प्रकार की गड़बड़ी की फिलहाल कोई सूचना नहीं है। डीके रतन ने कहा कि एक पद के लिए बीस अभ्यर्थी मेन परीक्षा के लिए चयनित किए जाएंगे। 

विज्ञापन


एचएएस के प्रश्नपत्र में त्रुटि से अभ्यर्थी परेशान
 हिमाचल प्रदेश प्रशासनिक सेवाएं संयुक्त प्रवेश परीक्षा रविवार को हुई। कुल्लू जिले के पांच केंद्रों में दो सत्रों में 950 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी। सुबह के सत्र में हुई परीक्षा में प्रश्नपत्र में त्रुटि पाई गई। इस कारण अभ्यर्थियों को सही उत्तर जांचने में दिक्कतों का सामना करना पड़ा। परीक्षा में प्रश्नपत्र चार सीरीजों ए, बी, सी और डी में आए थे। चारों सीरीजों में रक्त प्लाज्मा से जुुुड़ा प्रश्न अभ्यर्थियों के लिए परेशानी का सबब बना रहा। रक्त प्लाज्मा के प्रश्न में उत्तर के लिए दिए गए बहु विकल्पों में दो विकल्पों में एक ही जवाब दिया गया था। इसके चलते अभ्यर्थियों को सही विकल्प जांचने में अतिरिक्त समय लग गया। हालांकि, शाम के सत्र में हुई परीक्षा में किसी तरह की गड़बड़ी नहीं पाई गई। सुबह के सत्र में जरूर अभ्यर्थी गड़बड़ी के चलते परेशानी में रहे। एसडीएम सदर विकास शुक्ला ने कहा कि कुल्लू के पांच सेंटरों में एचएएस की परीक्षा करवाई गई है। 
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed