{"_id":"5e46a5108ebc3ee58a504310","slug":"150-meritorious-people-will-get-degree-and-diploma-in-ignou-convocation","type":"story","status":"publish","title_hn":"इग्नू के दीक्षांत समारोह में 150 मेधावियों को मिलेगी डिग्री और डिप्लोमा","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
इग्नू के दीक्षांत समारोह में 150 मेधावियों को मिलेगी डिग्री और डिप्लोमा
Sat, 15 Feb 2020 11:37 AM IST
Krishan Singh
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Sat, 15 Feb 2020 11:37 AM IST
सार
- 17 फरवरी को इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय का 33वां दीक्षांत समारोह
- केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री रमेश पोखरियाल मुख्य अतिथि होंगे
- दीक्षांत समारोह में 150 मेधावियों को मिलेगी डिग्री और डिप्लोमा
विज्ञापन
विस्तार
इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) का 17 फरवरी को 33वां दीक्षांत समारोह होगा। इग्नू मुख्यालय दिल्ली में होने वाले दीक्षांत समारोह में केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री रमेश पोखरियाल मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत कर मेधावियों को सम्मानित करेंगे। वहीं इग्नू के क्षेत्रीय स्तर पर भी दीक्षांत समारोह होंगे। दीक्षांत समारोह में दिसंबर 2018 और जून 2019 की सत्रांत परीक्षा में पास छात्रों को डिग्री/डिप्लोमा प्रदान किए जाएंगे। दीक्षांत समारोह का मुख्य कार्यक्रम इग्नू परिसर दिल्ली में दोपहर 12:00 बजे से शुरू होगा। इसका सीधा प्रसारण सेटेलाइट के माध्यम से देशभर के सभी क्षेत्रीय केंद्रों पर दिखाया जाएगा।
विज्ञापन
दीक्षांत समारोह का कार्यक्रम इग्नू मुख्यालय के साथ-साथ 39 क्षेत्रीय केंद्रों पर भी होगा। इग्नू क्षेत्रीय केंद्र शिमला के ंतर्गत 6165 शिक्षार्थी 33वें दीक्षांत समारोह में डिग्री/डिप्लोमा के लिए योग्य (उत्तीर्ण) पाए गए हैं। क्षेत्रीय केंद्र शिमला के होने वाले दीक्षांत समारोह में 150 शिक्षार्थियों ने समारोह में उपस्थित होनेे की सहमति दी है। दीक्षांत समारोह में हिमालयन वन अनुसंधान संस्थान के निदेशक डॉ. एसएस सामंत विशिष्ट अतिथि होंगे। दीक्षांत समारोह दोपहर 12:00 बजे से दोपहर 4:00 बजे तक केंद्रीय आलू अनुसंधान संस्थान, बैमलोई (शिमला) के सभागार में किया जाएगा। इग्नू के क्षेत्रीय निदेशक डॉ. जोगिंद्र कुमार यादव ने बताया कि समारोह की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
विज्ञापन