फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   1165 candidate applied for phd admission in central university himachal

सीयू हिमाचल: पीएचडी की 199 सीटों के लिए 28 नवंबर को होगी परीक्षा

Sat, 20 Nov 2021 07:55 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला
संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sat, 20 Nov 2021 07:55 PM IST
सार

सीयू के पास 1165 आवेदन प्राप्त हुए हैं। आवेदनकर्ता 23 नवंबर से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। 28 नवंबर को प्रवेश परीक्षा धर्मशाला, देहरा और शाहपुर कैंपस में होगी।

विज्ञापन
1165 candidate applied for phd admission in central university himachal
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पीएचडी की 199 सीटों की प्रवेश परीक्षा के लिए सीयू प्रशासन के पास 1165 आवेदन ऑनलाइन प्राप्त हुए हैं। अभ्यर्थी 23 नवंबर से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। 28 नवंबर को पीएचडी के लिए प्रवेश परीक्षा होगी। प्रवेश परीक्षा का परिणाम दो दिसंबर को घोषित किया जाएगा। प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय ने विभिन्न विभागों में पीएचडी की करीब 199 सीटों के लिए ऑनलाइन आवेदन मांगे थे।

विज्ञापन


इसकी अंतिम तिथि 19 नवंबर रखी थी। 1165 आवेदन प्राप्त हुए हैं। सीयू प्रशासन केंद्रीय विश्वविद्यालय के धर्मशाला, शाहपुर और देहरा कैंपस में प्रवेश परीक्षा करवाएगा। पीएचडी इन एनिमल साइंस के लिए  72 ऑनलाइन आवेदन प्राप्त हुए हैं। 
विज्ञापन


पीएचडी इन सीबीबी में 17, केमिस्ट्री एंड केमिकल साइंस में 69, कंप्यूटर साइंस एंड इंफ्रोमेटिक्स में 18, दीन दयाल उपाध्याय स्ट्डीज में 25, इक्नोमिक्स में 62, एजूकेशनल स्ट्डीज में 61, अंग्रेजी में 66, इन्वायरमेंटल साइंस में 51 आवेदन प्राप्त हुए हैं। इतिहास में 88, एचपीकेवीबीएस में 105, जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में 36, कश्मीर स्टडीज में 12, लाइब्रेरी एंड इन्फोरमेशन साइंस में 42, मैथमेटिक्स में 88, न्यू मीडिया में 14, परर्फोमिंग एंड विजुअल आर्ट्स में आठ, फिजिक्स एंड एस्ट्रोनोमिक्ल साइंस में 53, प्लांट साइंस में 68, राजनीतिक विज्ञान में 45, पंजाबी और डोगरी में 11, संस्कृत में 38, सोशल वर्क में 35, सोशोलॉजी एंड सोशल एंथ्रोपोलजी में 16 और टूरिज्म एंड ट्रेवल मैनेजमेंट में 65 ऑनलाइन आवेदन प्राप्त हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


विश्वविद्यालय ने विभिन्न विभागों में पीएचडी की 199 सीटों के लिए ऑनलाइन आवेदन मांगे थे। इस दौरान सीयू के पास 1165 आवेदन प्राप्त हुए हैं। आवेदनकर्ता 23 नवंबर से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। 28 नवंबर को प्रवेश परीक्षा धर्मशाला, देहरा और शाहपुर कैंपस में होगी। - डॉ. सुमन शर्मा, परीक्षा नियंत्रक, सीयूएचपी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed