{"_id":"5ec269edb1af305cd96e7898","slug":"board-of-school-education-class-12-examination-will-be-held-as-soon-as-the-bus-service-starts","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूल शिक्षा बोर्ड: बस सेवा शुरू होते ही होगी 12वीं कक्षा की परीक्षा","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
स्कूल शिक्षा बोर्ड: बस सेवा शुरू होते ही होगी 12वीं कक्षा की परीक्षा
Mon, 18 May 2020 04:29 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला नेटवर्क, धर्मशाला
अमर उजाला नेटवर्क, धर्मशाला
Published by: Krishan Singh
Updated Mon, 18 May 2020 04:29 PM IST
विज्ञापन
स्कूल शिक्षा बोर्ड
हिमाचल में सार्वजनिक बस सेवा शुरू होने के बाद स्कूल शिक्षा बोर्ड शेष बची परीक्षाएं करवाएगा। इसमें जमा दो विषय की जियोग्राफी, जबकि राज्य मुक्त विद्यालय (एसओएस) के छात्रों की प्रैक्टिकल परीक्षाएं शामिल हैं। एसओएस के छात्रों को हर हाल में प्रैक्टिकल परीक्षाएं देनी होंगी, उसके बाद ही उनका परीक्षा परिणाम घोषित किया जा सकेगा।
विज्ञापन
बोर्ड ने जमा दो कक्षा की जियोग्राफी विषय की शेष बची परीक्षा को सूबे में सार्वजनिक बस सेवा शुरू होने के बाद करवाने का फैसला लिया है, ताकि प्रदेश के दुर्गम क्षेत्रों के छात्रों को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। इधर, जून माह में बोर्ड परीक्षाओं के रिजल्ट को घोषित किया जा सके, इसके लिए बोर्ड ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। शिक्षक छात्रों की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन करने में जुटे हुए हैं।
विज्ञापन
स्कूल शिक्षा बोर्ड जमा दो कक्षा की शेष बची परीक्षा को प्रदेश में बस सेवा शुरू होने के बाद करवाएगा। एसओएस के छात्रों का परीक्षा परिणाम प्रैक्टिल परीक्षा के बाद ही घोषित किया जाएगा। जून में परीक्षा परिणाम घोषित किया जा सके। - डॉ. सुरेश कुमार सोनी, अध्यक्ष, स्कूल शिक्षा बोर्ड।
विज्ञापन