{"_id":"62546b3a33af282c9464bab2","slug":"agriculture-11-centers-set-up-for-wheat-procurement-in-himachal-farmers-will-get-rs-2015-per-quintal","type":"story","status":"publish","title_hn":"कृषि: हिमाचल में गेहूं खरीद के लिए बनाए 11 केंद्र, किसानों को प्रति क्विंटल मिलेंगे 2015 रुपये","category":{"title":"Agriculture","title_hn":"कृषि","slug":"agriculture"}}
कृषि: हिमाचल में गेहूं खरीद के लिए बनाए 11 केंद्र, किसानों को प्रति क्विंटल मिलेंगे 2015 रुपये
Tue, 12 Apr 2022 11:08 AM IST
Krishan Singh
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Tue, 12 Apr 2022 11:08 AM IST
सार
हिमाचल प्रदेश मार्केटिंग बोर्ड के प्रबंध निदेशक नरेश ठाकुर ने कहा कि किसानों की मांग को देखते हुए इस बार प्रदेश भर में कुल 11 गेहूं खरीद केंद्र बनाए गए हैं। इस बार अधिक किसानों को अपनी तैयार फसल घरों के पास बेचने में सुविधा होगी।
विज्ञापन
गेहूं खरीद
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमाचल प्रदेश के किसानों से चालू सीजन में गेहूं की खरीद के लिए 11 केंद्र बनाए गए हैं। पिछले साल आठ केंद्रों में किसानों को गेहूं खरीद की सुविधा दी गई थी। इस साल कुछ केंद्रों को दूसरे स्थान में खोलने का फैसला लिया है और तीन केंद्र नए स्थानों पर खोले गए हैं। ये केंद्र 15 अप्रैल से किसानों से गेहूं खरीद करेंगे। किसानों से गेहूं इस बार 2015 रुपये प्रति क्विंटल के हिसाब से खरीदा जाना है।
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश मार्केटिंग बोर्ड के प्रबंध निदेशक नरेश ठाकुर ने कहा कि किसानों की मांग को देखते हुए इस बार प्रदेश भर में कुल 11 गेहूं खरीद केंद्र बनाए गए हैं। इस बार अधिक किसानों को अपनी तैयार फसल घरों के पास बेचने में सुविधा होगी। अभी तक किसानों को अपनी फसलें पड़ोसी राज्य पंजाब या हरियाणा में बेचने जाना पड़ता था। ठाकुर का कहना है कि 15 अप्रैल से इन केंद्रों में गेहूं की खरीद शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन
प्रदेश में यहां खोले गए खरीद केंद्र
1. सिरमौर: हरिपुर टोहना, काल अंब और धौलाकुआं।
2. ऊना: कांगड़ और टकराला।
3. कांगड़ा: गुजरकलां, अरियाली और ठाकुरद्वारा
4. बिलासपुर: मजारी
5. सोलन: नालागढ़, मलपुरा बद्दी।