फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   railway engineers will be prepared in shimla

अब शिमला में तैयार होंगे रेल इंजीनियर

Wed, 27 Feb 2013 01:28 PM IST
शिमला/ब्यूरो
शिमला/ब्यूरो Updated Wed, 27 Feb 2013 01:28 PM IST
विज्ञापन
railway engineers will be prepared in shimla

भविष्य में प्रदेश की राजधानी शिमला में रेल इंजीनियर तैयार होंगे। मंगलवार को पेश रेल बजट में रेलवे स्किल डेवलपमेंट सेंटर शिमला में खोलने की घोषणा हुई है। इस सेंटर में युवाओं को रेल संबंधी ट्रेड में दक्ष बनाया जाएगा। शिमला के अलावा चंडीगढ़, देहरादून व पठानकोट सहित देश भर में 25 स्थानों पर ट्रेनिंग सेंटर खुलेंगे।

विज्ञापन


राष्ट्रीय कौशल विकास कार्यक्रम के तहत रेलवे शिमला में ट्रेनिंग सेंटर खोलेगा। इस ट्रेनिंग सेंटर में शिमला के युवा रेलवे यांत्रिकी की ट्रेनिंग हासिल कर सकेंगे। रेलवे में ऑपरेशन, मैकेनिक व मेंटेनेंस स्टाफ की भारी कमी के चलते ट्रेनिंग लेने वाले युवाओं को रोजगार के अवसर भी हासिल होंगे।
विज्ञापन


स्किल डेवलपमेंट सेंटर में युवा सिग्नल एवं टेली कम्युनिकेशन की ट्रेनिंग भी प्राप्त कर सकेंगे। फिलहाल यह ट्रेनिंग गाजियाबाद के ट्रेनिंग सेंटर में दी जा रही है। लखनऊ, अंबाला व दिल्ली में दी जा रही यांत्रिकी विभाग की डिब्बों की मेंटेनेंस सहित अन्य कार्य की ट्रेनिंग भी शिमला में दी जानी संभावित है।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रशिक्षण के अभाव में रेलवे में प्वाइंट्स मैन की सीधी भर्ती न हो पानी की समस्या का स्किल डेवलपमेंट सेंटर खुलने के बाद हल हो सकेगी। सेंटर में प्रशिक्षण प्राप्त कर युवा बतौर प्वाइंट्स मैन सीधे भर्ती योग्य हो सकेंगे। इससे पहले रेल का सिस्टम समझने के लिए युवाओं को भर्ती होने से पहले अस्थाई तौर से ट्रैक पर ट्रेनिंग दी जाती थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed