फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   examination process of 5th and 8th class will change

बदलेगी 5वीं और 8वीं की परीक्षा प्रक्रिया

Fri, 03 May 2013 11:09 AM IST
शिमला/ब्यूरो
शिमला/ब्यूरो Updated Fri, 03 May 2013 11:09 AM IST
विज्ञापन
examination process of 5th and 8th class will change

प्रदेश में पांचवीं और आठवीं कक्षा के विद्यार्थियों की परीक्षा प्रक्रिया को बदलने की तैयारी शुरू हो गई है। एलीमेंटरी शिक्षा विभाग ने नई परीक्षा प्रणाली का प्रारूप तैयार किया है।

विज्ञापन


नए प्रारूप में जिले की डाइट (जिला शिक्षक प्रशिक्षण केंद्र) की ओर से कॉमन प्रश्नपत्र तैयार किया जाएगा। इस प्रश्नपत्र को ही प्रदेश के सभी स्कूलों में पहुंचाया जाएगा।
विज्ञापन


इन कक्षाओं के विद्यार्थियों की उत्तर पुस्तिका को उसी स्कूल के शिक्षक चैक नहीं कर सकेंगे। यह काम डाइट में प्रशिक्षण हासिल कर रहे प्रशिक्षुओं को दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा दूसरे स्कूल के शिक्षकों को यह काम सौंपने की तैयारी चल रही है। विभाग शीघ्र ही नई प्रणाली का प्रारूप तैयार कर सरकार के पास मंजूरी के लिए भेजेगा।

सरकार की हरी झंडी मिली तो आने वाले समय में दोनों ही कक्षाओं की परीक्षा प्रणाली में बदलाव होगा।

हालांकि, राज्य सरकार ने पांचवीं और आठवीं कक्षा में दोबारा से बोर्ड परीक्षा को लागू करने का प्रस्ताव केंद्र के पास मंजूरी के लिए भेजा है। इसमें काफी समय लग सकता है।

शिक्षा के अधिकार कानून में बदलाव किया जाना है। इसके लिए सरकार को मंजूरी मिलेगी या नहीं? यह भी अभी तक तय नहीं है। इसे देखते हुए विभाग ने फिलहाल परीक्षा प्रणाली को बदलने के लिए नया खाका तैयार किया है।


इसके लिए सरकार को केंद्र से मंजूरी की जरूरत भी पड़ेगी और प्रणाली में बदलाव कर नए तरीके से परीक्षाएं ली जा सकेगी।

निदेशक एलीमेंटरी शिक्षा हंसराज शर्मा ने माना कि विभाग पांचवीं और आठवीं कक्षा में नई परीक्षा प्रणाली लागू करने का प्रारूप बना रहा है। सरकार की मंजूरी के बाद इसे प्रदेश में लागू किया जा सकेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed