{"_id":"132-55528","slug":"Shimla-55528-132","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रदेश में बारिश से 45 सड़कें बंद ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रदेश में बारिश से 45 सड़कें बंद
Shimla
Updated Sat, 09 Aug 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिमला। हिमाचल में भारी बारिश से लगभग 45 सड़कें बंद हो गई हैं। लोक निर्माण विभाग ने वीरवार से बंद चल रहीं 50 में से लगभग 30 सड़कें बहाल कर दी थीं, मगर दो दर्जन से अधिक सड़कें तो शुक्रवार को ही अवरुद्ध हो गईं। इनमें मंडी-पठानकोट मार्ग भी शुक्रवार को इस कारण अवरुद्ध रहा। नदी-नालों में जलस्तर भी उफान पर है। शुक्रवार को कुल्लू जिले के बाहरी सराज क्षेत्र में करीब चार संपर्क मार्ग बंद रहे। मंडी जिले में बारिश से ल्हासे गिरने और भूस्खलन होने के कारण एक दर्जन से अधिक मार्ग अवरुद्ध हो गए। चौंतड़ा और आसपास के क्षेत्रों में वीरवार रात से जमकर बारिश हुई। इससे खड्डों और नालों में पानी उफान पर आने से जलस्तर भी बढ़ गया है। मंडी-पठानकोट मार्ग पर डकबगड़ा के पास सफेदा का पेड़ गिरने से पौना घंटा तक यातायात बंद रहा। जिला ऊना में शुक्रवार को भारी बारिश के चलते जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। सुबह से जारी बारिश का क्रम बाद दोपहर तक जारी रहा। इससे छात्रों को स्कूलों से घर लौटने में दिक्कतों का सामना करना पड़ा। बारिश के चलते सड़कों पर भी वाहनों की रफ्तार थम गई। शुक्रवार को कुल्लू जिले के बाहरी सराज क्षेत्र में अभी तक करीब चार संपर्क मार्ग बंद थे।
---
आज भी भारी बारिश का पूर्वानुमान
शनिवार को भी हिमाचल के कई क्षेत्रों में भारी बारिश हो सकती है। विशेषकर मध्य हिमाचल के कई इलाकों में भारी वर्षा हो सकती है। हालांकि, ऊंचे पहाड़ी क्षेत्रों और मैदानी इलाकों सहित निचले पर्वतीय क्षेत्रों में हल्की वर्षा के ही आसार हैं। यह पूर्वानुमान मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने लगाया है।
विज्ञापन
---
आज भी भारी बारिश का पूर्वानुमान
शनिवार को भी हिमाचल के कई क्षेत्रों में भारी बारिश हो सकती है। विशेषकर मध्य हिमाचल के कई इलाकों में भारी वर्षा हो सकती है। हालांकि, ऊंचे पहाड़ी क्षेत्रों और मैदानी इलाकों सहित निचले पर्वतीय क्षेत्रों में हल्की वर्षा के ही आसार हैं। यह पूर्वानुमान मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने लगाया है।
विज्ञापन