फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   संदिग्धों से पूछताछ, बार्डर सील, हाई अलर्ट जारी

संदिग्धों से पूछताछ, बार्डर सील, हाई अलर्ट जारी

Sun, 20 Jul 2014 05:30 AM IST
Shimla
Shimla Updated Sun, 20 Jul 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
शिमला। हिमाचल प्रदेश में आतंकियों के घुसने की आशंका पर सर्च आपरेशन जारी है। प्रदेश में पिछले तीन दिन से चंबा, कांगड़ा और ऊना जिलों के सीमांत क्षेत्रों में सर्च अभियान चल रहे हैं, मगर अभी तक किसी भी आतंकी को नहीं देखा जा सका है। दर्जनों टीमें चप्पे-चप्पे पर नजर रखे हैं। अर्द्धसैनिक बल सीआरपीएफ ने आशंका जताई थी कि रावी नदी के रास्ते हिमाचल की ओर चार आतंकी आ सकते हैं। ये रावी नदी के नीचे की ओर आए हैं। सीआरपीएफ के इसी अलर्ट के बाद हिमाचल पुलिस ने प्रदेश के सीमावर्ती क्षेत्रों को चाक-चौबंद किया है। जम्मू कश्मीर से लगती सीमाओं के अलावा अन्य पड़ोसी राज्यों से लगती सीमाओं को सील कर एंट्री प्वाइंट पर सभी वाहनों की चेकिंग की जा रही है। इसके अलावा प्रदेश पुलिस का खुफिया तंत्र भी सक्रिय हो चुका। संदिग्धों से पूछताछ, कोंबिंग की कार्रवाई जारी है। सर्च आपरेशन बंद करने को लेकर पहले राष्ट्रीय एजेंसियों के साथ बैठकें होंगी, उसके बाद ही कोई निर्णय लिया जाएगा।
विज्ञापन


गुज्जरों ने देखा आतंकियों को!
बताया जा रहा है कि रावी नदी को पार कर हिमाचल की ओर बढ़ रहे हथियारबंद आतंकवादियों को सबसे पहले गुज्जरों ने देखा। इसके बाद सीआरपीएफ ने सुरक्षा अलर्ट जारी किया। हालांकि प्रदेश पुलिस ने इस संबंध में कहा कि उनके पास इस बारे में कोई सूचना नहीं है। बताया कि यह कोरी अफवाह भी हो सकती है।
विज्ञापन


अभी जारी रहेगा सर्च आपरेशन
अभी कुछ दिन तक सर्च आपरेशन जारी रहेगा। आपरेशन बंद करने को लेकर अभी तक कोई निर्णय नहीं लिया गया है। अन्य सुरक्षा एजेंसियों के साथ बैठक करने के बाद ही इस संबंध में फैसला लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

संजय कुमार, डीजीपी, हिमाचल पुलिस।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed