फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   हादसे ने उजागर की बोर्ड की लापरवाही

हादसे ने उजागर की बोर्ड की लापरवाही

Tue, 10 Jun 2014 05:33 AM IST
Shimla
Shimla Updated Tue, 10 Jun 2014 05:33 AM IST
विज्ञापन
शिमला। थलोट हादसे ने एक बार फिर लारजी डैम प्रबंधन और हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड की लापरवाही की कलई खोल दी है। एक के बाद एक हादसा होने के बावजूद आज तक नदी के किनारे न तो फेंसिंग की व्यवस्था की गई है और न ही गायब हो चुके चेतावनी बोर्ड दोबारा लगाए गए। लारजी डैम से सायरन बजाया ही नहीं गया। बजाया भी होता तो तीन किमी दूर सायरन किसे सुनाई देता। घटना के बाद अब डैम प्रबंधन से लेकर बिजली बोर्ड और सरकार के अफसर अपनी खाल बचाने में जुट गए हैं।
विज्ञापन


कोट
जहां पर हादसा हुआ है, वहां पर कोई चेतावनी बोर्ड नहीं था। सायरन की आवाज भी शायद घटना स्थल तक पहुंच पाती। अब इस हादसे के बाद सायरन की संख्या बढ़ाई जाएगी। आवाज तेज की जाएगी। साथ ही कुछ क्षेत्रों में फेंसिंग भी की जाएगी। - पीसी नेगी, प्रबंध निदेशक विद्युत बोर्ड लिमिटेड, हिमाचल प्रदेश
विज्ञापन

-
निश्चित तौर पर एक बड़ी घटना है। अब सरकार की ओर से निर्देश दिया जाएगा कि जहां खुला है, उन क्षेत्रों में फेंसिंग की जाए। चेतावनी बोर्ड लगाए जाए। - एसकेबीएस नेगी, प्रधान सचिव ऊर्जा
विज्ञापन
विज्ञापन

-
संडे को डैम से कब कितना छोड़ा पानी
शाम सवा छह बजे -- 50 क्यूमैक्स
शाम साढ़े छह बजे -- 150 क्यूमैक्स
शाम पौने सात बजे -- 250 क्यूमैक्स
-
ये होना चाहिए था
- अलग-अलग चेतावनी बोर्ड लगने चाहिए
- आसपास सायरन की संख्या अधिक हो
- कुछ स्थानों पर फेंसिंग होनी चाहिए थी
- सुरक्षा कर्मियों की तैनात होनी चाहिए थी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed