फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   दो और कंपनियों ने बढ़ाए दही के दाम

दो और कंपनियों ने बढ़ाए दही के दाम

Thu, 05 Jun 2014 05:32 AM IST
Shimla
Shimla Updated Thu, 05 Jun 2014 05:32 AM IST
विज्ञापन
शिमला। वेरका के बाद इंडिया टुडे और मेट्रो ने भी दही के दाम बढ़ा दिए हैं। इंडिया टुडे ने दो सौ ग्राम दही का दाम तीन रुपये बढ़ाकर 16 से 19 रुपये कर दिया है। मेट्रो कंपनी ने दो सौ ग्राम दही 5 रुपये बढ़ाया है। मेट्रो के दही का दाम 15 से बढ़कर 20 रुपये हो गया है। वेरका ने बीते दिनों दही के दाम 12 से बढ़ाकर 15 रुपये किए हैं। उधर, सुपर कंपनी ने दो सौ ग्राम पनीर के दाम आठ रुपये बढ़ाए हैं। सुपर का पनीर 57 रुपये की जगह 65 में मिलेगा। वेरका ने बीते दिनों पनीर के दाम 50 से 60 रुपये किए हैं। खुला पनीर बाजार में 240 रुपये प्रतिकिलो बिक रहा है। इसके दामों में कोई इजाफा नहीं हुआ है। अच्छे दिन आने की आस में बैठी जनता को महंगाई ने जोरदार झटका दिया है। दूध कंपनियाें ने गर्मियों में दूध की सप्लाई कम होने और मांग अधिक होने का तर्क देते हुए दामों में बढ़ोतरी की है। बढ़े हुए दाम बुधवार से शहर में लागू हो गए हैं। शिमला ओल्ड बस स्टैंड के दुकानदार नागू राम, ऑकलैंड टनल के पास दुकान करने वाले किशोरी लाल और हिमलैंड के दुकानदार संदीप गुप्ता ने बताया कि बुधवार से बढ़े हुए दामों पर दही बेचा जा रहा है।
विज्ञापन


नहीं बढ़े लस्सी के दाम
शिमला। दही और पनीर के दाम बढ़ने के बावजूद लस्सी के दाम में बढ़ोतरी नहीं हुई है। शहर में वेरका और सुपर का ए किलो का लस्सी पैकेट 25 रुपये में बिक रहा है। 500 ग्राम लस्सी पैकेट का दाम 13 रुपये है। उधर, सुपर कंपनी ने भी अपने दही के दाम नहीं बढ़ाए हैं। सुपर का दो सौ ग्राम दही पैकेट 15 रुपये में उपलब्ध है। संभावित है कि जल्द ही कंपनी दही के दाम भी बढ़ा देगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed