फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   जिस बात के लिए लड़े, फिर भी वही

जिस बात के लिए लड़े, फिर भी वही

Thu, 05 Jun 2014 05:32 AM IST
Shimla
Shimla Updated Thu, 05 Jun 2014 05:32 AM IST
विज्ञापन
शिमला। जिस बात के लिए घुमारवीं के कांग्रेस विधायक लड़ रहे थे, उनके सचिवालय स्थित कार्यालय में वही हो रहा है। सात कर्मचारी आते हैं। यहां कोई काम नहीं और शाम को चले जाते हैं। ऐसा करते हुए एक महीना होने लगा है। धर्माणी मुख्य संसदीय सचिव पद को फिजूलखर्ची से भी जोड़ रहे थे, पर यह उनके इस्तीफा देने के बाद उन्हीं के दफ्तर में भी नहीं रुक पाई है।
विज्ञापन

मुख्य संसदीय सचिव वन पद से राजेश धर्माणी के इस्तीफे का एक महीना होने लगा है और उनका कार्यालय सूना पड़ा हुआ है। यहां पर कर्मचारी बिना काम के ही दफ्तर आते हैं और छुट्टी होने पर घर जाते हैं। धर्माणी के साथ अटैच किए इन कर्मचारियों की संख्या सात है। इनमें से दो निजी सहायक, दो वरिष्ठ सहायक, दो कनिष्ठ सहायक और एक चपरासी हैं। धर्माणी के इस्तीफे पर निर्णय नहीं हुआ है। वह इस्तीफा देने के बाद दफ्तर गए ही नहीं। धर्माणी ने यह इस्तीफा 10 मई को दे दिया था। आज एक महीना होने लगा है। जहां धर्माणी के इस्तीफे पर स्थिति साफ नहीं हुई है, वहीं उनके साथ के कर्मचारियों को भी रोजाना उन्हीं के दफ्तर में देखा जा सकता है।
विज्ञापन

वहीं, राजेश धर्माणी ने कहा है कि उन्होंने इस्तीफा दे दिया था। उन्होंने कहा कि इस पद की अहमियत इसी बाद से पता लगती है कि यह पद कितना अहम है। इस्तीफे पर एक महीना होने पर विचार नहीं हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed